search

वलीमा के दिन हुआ दफीना: एक घंटे में उजड़ा सुहाग, अमरोहा में हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत

LHC0088 2025-11-9 19:07:25 views 1238
  

शादी में दोस्तों के साथ खड़े दूल्हा बने परवेज



आसिफ अली पाशा, जागरण अमरोहा। मोहल्ला नौगजा में स्व. कदीर अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे परवेज का रिश्ता मुहल्ला बड़ा दरबार निवासी मोहम्मद अहमद कादरी की बेटी के साथ हुआ था। शनिवार शाम परवेज दूल्हा बनकर बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। शादी की रस्में धूमधाम के साथ पूरी की गई। परिवार के साथ ही दोस्त भी खुश थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार देरशाम निकाह कर परवेज दुल्हन को विदा कर घर ले आया। रात लगभग 10 बजे अचानक परवेज की हालत बिगड़ी और वो बेहोश हो गया। स्वजन उसे लेकर फौरन निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, लेकिन उस समय तक परवेज की मौत हो चुकी थी।

  
दूल्हे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

  

चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया। दूल्हा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना वह दंग रह गया। न सिर्फ परवेज के स्वजन बल्कि दुल्हन के परिवार में भी कोहराम मच गया। रविवार को परवेज का वलीमा होना था। परंतु वलीमे के दिन दफीना किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138