search

बेटे की गवाही पर सुनाई सजा: पत्नी, प्रेमी और दोस्त को पति की हत्या के लिए आजीवन कारावास

Chikheang 2025-11-9 17:07:40 views 846
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



अविनाश जायसवाल, जागरण आगरा। पति के दोस्त से अवैध संबंधों में जब पति रोड़ा बना तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की पीटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। 15 वर्षीय बेटे की गवाही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने तीनों को आजीवन कारावास और एक - एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की पीटकर हत्या, बेटे की गवाही पर सजा

  

डौकी क्षेत्र में 16 फरवरी 2019 को वादी टीकाराम ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उनके भांजे 34 वर्षीय रामवीर 14 फरवरी से लापता हैं। उन्होंने रामवीर की पत्नी 28 वर्षीय कुसुमा और उसके प्रेमी सुनील कुमार पर हत्या कर शव फेंकने का शक जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित कुसुमा, सुनील और उसके दोस्त धर्मवीर को गिरफ्तार किया और बिसारना के पीपरा के कुएं से शव बरामद किया गया।

  
ऑटो चालक था रामवीर

  

पोस्टमार्टम में शरीर पर एक दर्जन के करीब चोटें आई और मौत की वजह चोट के कारण कोमा में जाना बताया गया। पूछताछ में पता चला कि सुनील रामवीर के साथ ही ऑटो चलाता था। इस दौरान घर आने जाने के दौरान सुनील और कुसुमा के बीच संबंध हो गए। बच्चों द्वारा जानकारी मिलने पर रामवीर ने विरोध जताया, इसके बाद कुसुमा और सुनील ने हत्या की साजिश रची।वारदात में सुनील ने अपने दोस्त धर्मवीर को भी शामिल करलिया।

  
बेटे ने दिया बयान

  


एडीजीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान मृतक के बड़े बेटे ने बयान में बताया कि सुनील और धर्मवीर उनके पिता के जाने के बाद घर आते थे। सुनील अक्सर मां के कमरे में आकर सोता था। उनके आने पर मां उसे और भाई बहनों को मारपीट कर चुप रहने को कहती थी। दोनों छोटे भाई बहनों ने भी यही बयान दिया। साक्ष्य और बयान के आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953