Tata की यूरोप में धमाकेदार एंट्री, इटली सरकार ने टाटा मोटर्स को इवेको बिक्री को सशर्त मंजूरी दी

LHC0088 2025-11-8 05:05:55 views 1225
  

इटली सरकार ने टाटा मोटर्स को इवेको बिक्री को सशर्त मंजूरी दी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भारत की प्रमुख आटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के लिए यूरोप के वाणिज्यिक वाहन बाजार में प्रवेश का मार्ग खुल गया है। इटली सरकार ने ट्रक निर्माता कंपनी इवेको (इवेको) को टाटा मोटर्स को बेचने की सशर्त अनुमति दे दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को संसद में पेश किए गए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज से इस फैसले की पुष्टि हुई। यह निर्णय 31 अक्टूबर को लिया गया था, जिसमें इटली ने अपने राष्ट्रीय हितों, रोजगार और रणनीतिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई शर्तें लगाई हैं।

यह सौदा लगभग 3.8 अरब यूरो (करीब 34 हजार करोड़ रुपये) का है, जो टाटा मोटर्स के लिए 2008 में जगुआर लैंड रोवर के अधिग्रहण के बाद सबसे बड़ा ऑटोमोटिव अधिग्रहण होगा। इस अधिग्रहण से टाटा मोटर्स को यूरोपीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में मजबूत पैठ बनाने और उन्नत प्रौद्योगिकी तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

सौदे की मुख्य शर्त यह है कि इवेको को अपने रक्षा वाहन व्यवसाय को अलग से बेचना होगा। इवेको अपने रक्षा व्यवसाय (जिसमें आइडीवी और एस्ट्रा ब्रांड शामिल हैं) को इटली की सरकारी रक्षा कंपनी लियोनार्डो को लगभग 1.7 अरब यूरो में बेचेगी। इटली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए यह शर्त रखी है कि देश की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रक्षा इकाई उसके अपने नियंत्रण में रहे।

इटली सरकार ने अपने गोल्डन पावर कानून के तहत इस सौदे की गहन समीक्षा की है। यह कानून सरकार को रणनीतिक महत्व की कंपनियों से जुड़े विदेशी निवेशों और कार्पोरेट लेनदेन पर रोक लगाने या शर्तें लगाने का अधिकार देता है।

उल्लेखनीय है कि 2021 में इसी कानून का उपयोग करके इवेको के लिए एक चीनी कंपनी की बोली को खारिज कर दिया गया था। इटली ने टाटा मोटर्स के साथ भी यह सुनिश्चित किया है कि इस अधिग्रहण से इटली में उत्पादन, प्रौद्योगिकी और इवेको के लगभग 14,000 कर्मचारियों की नौकरियों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

इस अधिग्रहण के बाद, टाटा मोटर्स और इवेको मिलकर लगभग 22 अरब यूरो के संयुक्त वार्षिक राजस्व और प्रति वर्ष 5.4 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री के साथ वैश्विक वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी बन जाएंगे।

इससे टाटा मोटर्स को यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे नए बाजारों में प्रवेश मिलेगा और इलेक्ट्रिक व हाइड्रोजन आधारित वाणिज्यिक वाहनों जैसी भविष्य की तकनीकों तक पहुंच भी बढ़ेगी। इवेको का मुख्यालय ट्यूरिन, इटली में ही रहेगा और कंपनी के कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: fishing in canada Next threads: seth gamble becky bandini
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140146

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com