मुरादाबाद में क्यों परेशान हो गई ईरानी बहू? लौटना चाहती है वतन, एक साल पहले हुई थी शादी

deltin33 2025-11-7 00:37:52 views 1003
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ईरानी बहू की चर्चित स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी और फिर सात जन्मों के साथ की खातिर ईरानी लड़की भारतीय बहू बन गई। 18 अक्टूबर 2024 को एक-दूजे के हुए जोड़े की कहानी भी पारिवारिक कलह में घिर गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बहू ने सास, ननद और नंदोई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। ईरानी कैफे तक बंद कर दिया। महिला थाने में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। पारिवारिक विवाद के चलते अब ईरानी बहू ने मुरादाबाद रहने से मना कर दिया है। वह अपने पति पंकज दिवाकर के साथ ईरान जाने की तैयारी कर रही है। फायजा का कहना है कि मैंने अपने पिता से बात कर ली है। इसलिए हम दोनों ईरान में जाकर ही रहेंगे। वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। वीजा लगते ही दोनों ईरान चले जाएंगे।
फायजा हैं इरानी नागरिक

फाएजे अर्वंदी ऊर्फ फायजा इरानी नागरिक हैं। वह मूलरूप से ईरान के हमदान सिटी की रहने वाली हैं। वह वहां पर सरकारी शिक्षक थीं। मुरादाबाद के सिविल लाइंस की इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी पंकज दिवाकर यूट्यूबर हैं। वह ट्रैवल ब्लाग करते हैं। वर्ष 2022 में फेसबुक के जरिये पंकज व फायजा की दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच वर्ष 2023 में फायजा पंकज से मिलने के लिए भारत आ गई। पंकज भी 45 दिन के लिए ईरान गया। शादी के लिए वर्ष 2024 में फायजा और पंकज दोनों के परिवार सहमत हुए। उसके बाद शादी के लिए ईरान की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसके बाद पंकज शादी करने के लिए वर्ष 2024 में ईरान में पहुंच गया।

वहां पर मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। इसके बाद पंकज पत्नी संग भारत लौट आए। यहां हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की सगाई हुई। फिर 18 अक्टूबर 2024 को कोर्ट मैरिज की। सबकुछ सही चल रहा था। दोनों ने मिलकर एक ईरानी कैफे, जो काफी चर्चा में रहा। मगर, पारिवारिक विवाद के चलते करीब तीन माह पहले कैफे बंद कर दिया गया। बीते पांच माह पूर्व सास व बहू में शुरू हुआ विवाद बढ़ने लगा।
फायजा ने क्या आरोप लगाए?

फायजा का आरोप है कि सास कुंता देवी ने चोरी-छिपे आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और अपनी बेटियों को भेज दिए। विवाद के चलते पंकज और फायजा ने अलग रहना शुरू कर दिया, लेकिन बात बनी नहीं। आरोप है कि महंगे तोहफे और रुपये की मांग पूरी न करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। निजी पलों के वीडियो और तस्वीरें रिकार्ड कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हदें पार होने पर पति के साथ मिलकर सास, ननद और ननदोई पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायती पत्र दिया। महिला थाने की पुलिस विवाद नहीं निपटा पाई। तब गुरुवार को फायजा पति संग एसपी सिटी कार्यालय पहुंची। तभी सास को बुलाया गया। वार्ता के बाद ईरानी बहू ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एसपी सिटी ने महिला थाना पुलिस को निर्देश दिए कि सात दिन में एक बार पुलिस फायजा के पास पहुंचे और हालचाल जाने। अगर ईरानी बहू की सास दोबारा कोई गड़बड़ करे तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
अंग्रेजी नहीं समझ पाई महिला थाना पुलिस

फायजा पति पंकज के साथ महिला थाने पहुंची। फायजा हिंदी नहीं बोल पाती हैं। ऐसे में जब उन्होंने अंग्रेजी में महिला थाना पुलिस से संवाद शुरू किया तब पुलिसकर्मी समझ नहीं पाए। मामला एसपी सिटी तक पहुंचा। करीब एक घंटे तक फायजा और एसपी सिटी के बीच वार्ता चली और फायजा ने पूरी बात रखी।
आइ लव इंडिया, बहुत अच्छा देश

एसपी सिटी के साथ वार्ता करते हुए फायजा ने कहा कि आइ लव इंडिया। यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे है। यहां पर महिलाओं का सम्मान होता है। एक दो व्यक्ति गलत हो सकता है, लेकिन बाकी लोग सही हैं। मेरे पति हमेशा मेरे साथ रहते हैं।


पारिवारिक विवाद था। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद समझौता हो गया। फायजा से कहा गया है कि कोई दिक्कत हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। -कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com