deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Air Pollution: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार; जानिए NCR का हाल

Chikheang 5 hour(s) ago views 185

  

फोटो सौजन्य- जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में खराब हवा के चलते सांसों पर संकट बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया, जो हवा की \“बेहद खराब\“ श्रेणी में आता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीपीसीबी के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 392, आईटीओ के आसपास 347, जहांगीरपुरी में 402, लोधी रोड में 153, चांदनी चौक में 347, नरेला में 388, द्वारका में 276 और दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास मध्यम श्रेणी में 192 दर्ज किया गया है। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।


#WATCH | Delhi: Visuals around Anand Vihar this morning. AQI around the area is 392, categorised as \“Very Poor\“ by the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/m0w6MI2hkZ — ANI (@ANI) November 4, 2025


इससे पहले, सोमवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं, नोएडा सेक्टर-62 में बहुत खराब श्रेणी में 323, गाजियाबाद के वसुंधरा में 389, इंदिरापुर में 334 और गुरुग्राम सेक्टर-51 276 में दर्ज किया गया है।
मंगलवार को कहां कितना एक्यूआई?

  

    स्थान एक्यूआई श्रेणी
   
   
   जहांगीरपुरी
   402
   गंभीर
   
   
   चांदनी चौक
   347
   बहुत खराब
   
   
   आनंद विहार
   392
   बहुत खराब
   
   
   अलीपुर
   419
   गंभीर
   
   
   बुराड़ी
   390
   बहुत खराब
   
   
   द्वारका
   276
   खराब
   
   
   आईजीआई एयरपोर्ट
   192
   मध्यम
   
   
   आईटीओ
   347
   बहुत खराब
   
   
   नरेला
   388
   बहुत खराब
   
   
   गुरुग्राम
   276
   खराब
   
   
   गाजियाबाद, वसुंधरा
   389
   बहुत खराब
   
   
   नोएडा सेक्टर 62
   323
   बहुत खराब
   

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण उपायों पर चर्चा की। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि राजधानी के विभिन्न हॉटस्पॉट्स पर प्रदूषण नियंत्रण के उपाय शुरू किए गए हैं। संबंधित इलाकों में धूल को नियंत्रित करने के लिए यांत्रिक तरीकों के साथ-साथ लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

सीएम गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं ताकि उन्हें बंद किया जा सके और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त किया जा सके। सीएमओ के बयान के अनुसार, “ये टीमें हर शाम अपनी रिपोर्ट उन्हें और पर्यावरण मंत्री को सौंपेंगी। कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त टीमों का गठन किया जा रहा है। कचरा जलाने वालों पर मौजूदा नियमों के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।“

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार; पूछा- अधिकतर स्टेशन काम नहीं कर रहे, GRAP को कैसे लागू करेंगे

यह भी पढ़ें- 400 AQI में मैराथन? दिल्ली के जहरीले माहौल पर IAF के आयोजन पर सोशल मीडिया में उठ रहे सवाल

यह भी पढ़ें- नोएडा में धुंध ने घोंटा दम, GRAP-2 फेल; धूल उड़ रही और प्राधिकरण सोया

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, हवा हुई जहरीली; 400 पार पहुंचा AQI
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71765