deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Harodi Crime News: हरदोई में हिस्ट्रीशीटर की ईंटों के प्रहार से हत्या, सड़क के किनारे फेंका गया शव

Chikheang 7 day(s) ago views 336

  

एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह के साथ सीओ हरियावां अजीत सिंह चौहान ने पड़ताल की



जागरण संवाददाता, हरदोई: हिस्ट्रीशीटर परशुराम की मंगलवार रात ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव बाजीराव गांव के संपर्क मार्ग के किनारे शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह के साथ सीओ हरियावां अजीत सिंह चौहान ने घटना की पड़ताल की। दीपावली पर जुआ में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मुख्य आरोपित समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसी कैमरे की फुटेज व अन्य बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

अतरौली के ग्राम बड़सरा का परशुराम हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ अतरौली व लखनऊ के कृष्णानगर थाने में कई मामले दर्ज हैं। स्वजन के अनुसार मंगलवार की देर शाम ग्राम पचकोहरा का देशराज शर्मा उसको बाइक से अपने साथ ले गया था। देर रात चेहरे पर ईंट से वार कर परशुराम की हत्या कर दी गई।

उसका शव घर से करीब चार किलोमीटर दूरी पर पुरवा बाजीराव गांव के संपर्क मार्ग के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने खून से लथपथ परशुराम का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की तो शव के पास में दो मोबाइल और खून से सनी ईंट पड़ी मिली।

सूचना मिलने पर स्वजन भी पहुंचे और मृतक के भाई जोगेंद्र ने बताया कि दीपावली पर जुआ खेलने को लेकर साथियों से भाई का विवाद हुआ था। वही लोग कोथावां लेकर गए। भाई की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंक दिया।

सीओ हरियावां अजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस टीम ने एक दुकान पर लगे सीसी कैमरे खंगाले तो तीन संदिग्धों की तस्वीर मिली। सीओ ने बताया कि नशे में कहासुनी होने पर विवाद होने पर हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। इस मामले में एक नामजद दो अन्य के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है।
परशुराम ने की थी नौ शादियां, 10-15 दिन में छोड़ देती थीं महिलाएं
परशुराम ट्रक चालक था। ग्रामीणों के अनुसार उसने अब तक नौ महिलाओं से शादी की थी। पहली शादी गजियाबाद में एक मंदिर में की थी। छह वर्ष बाद पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद एक के बाद एक महिला संपर्क में आती और उसके गलत चाल चलन के कारण 10 से 15 दिन बाद छोड़कर चली जाती थी। चार महीने से परशुराम घर पर था। अपनी खेती करता था।
स्वजन ने भी परशुराम से तोड़ लिया था नाता
स्वजन का कहना है परशुराम अपराधिक प्रवृत्ति का था। आए दिन लड़ाई-झगड़े से वह लोग परेशान हो गए थे। परशुराम विवाद करता था। पुलिस घर में आकर पूछताछ करती थी। इसी के चलते स्वजन ने परशुराम से रिश्ता तोड़ लिया था। वह लोग परशुराम से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
72167