UP LT Grade Result 2026 Link
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा का रिजल्ट (UP LT Grade Result 2026) जारी कर दिया गया है। यूपीपीएससी की ओर से नतीजे इंग्लिश और बायोलॉजी विषयों के लिए जारी हुआ है। इससे कुछ दिन पहले आयोग की ओर से साइंस, संस्कृत, होम साइंस एवं कॉमर्स विषयों का परिणाम घोषित हुआ था इन विषयों की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं।
PDF यहां से करें डाउनलोड
आपको बता दें कि यूपीपीएससी की ओर से रिजल्ट की घोषणा PDF फॉर्मेट में की गई है। मेरिट लिस्ट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त की है वे भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे।
सब्जेक्ट वाइज मेरिट लिस्ट लिंक
- इंग्लिश
- बायोलॉजी
- साइंस
- संस्कृत
- होम साइंसकॉमर्स
 |
|