LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 264
नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के समीप बना है रोड ओवरब्रिज। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के समीप रोड ओवरब्रिज पर लगा धनुषाकार गर्डर पूर्वोत्तर रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। महाप्रबंधक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर इसकी तस्वीर साझा की है।
इससे रेलवे कर्मचारियों में उत्साह है। 760 मीट्रिक टन वजन के 72 मीटर लंबे धनुष आकार स्टील गर्डर की स्थापना रेलवे ने साढ़े तीन घंटे में पूरी की थी।
सोनौली हाइवे के बरगदवां तिराहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कालेज जाने- आने के लिए नकहा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गेट पर ओवरब्रिज बनाया गया है। ओवरब्रिज पर रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर अपराह्न साढ़े 12 बजे तक ट्रैफिक-कम-पावर ब्लाक के भीतर साढ़े तीन घंटे के भीतर कार्य पूरा किया गया। इस रोड ओवर ब्रिज के रेलवे हिस्से में दो अलग-अलग कैरिज वे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में ओवरलोड मिट्टी लेकर चलते डंपर, चौराहों पर भी नहीं लगाते ब्रेक
प्रत्येक में एक 72 मीटर लंबा धनुष आकार स्टील गर्डर स्पैन और एक 36 मीटर कंपोजिट स्टील गर्डर स्पैन शामिल है। बाईं ओर के कैरिज वे को सड़क यातायात के लिए पहले ही खोला गया था। दाहिनी तरफ 72 मीटर स्पैन के धनुषाकार गर्डर को लगाया गया है। यहां पर जल्द ही 36 मीटर कंपोजिट स्टील गर्डर की लाचिंग की जाएगी।
गोरखपुर-आनंदनगर खंड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल पर 72 मीटर लंबे धनुषाकार स्टील गर्डर की सफल लान्चिंग के साथ ही, गोरखपुर-आनंद नगर रेल खंड पर समपार संख्या 5 ए के स्थान पर बनाए जा रहे रोड ओवर ब्रिज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया गया है। -
- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी - पूर्वोत्तर रेलवे  |
|