search

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, बढ़ेंगी रेल लाइनें और वंदे भारत समेत नई ट्रेनें

deltin33 1 hour(s) ago views 993
  

गौला से लगी रेलवे लाइन होंगी दूसरी ओर शिफ्ट, स्टेशन में बिछेंगी 17 रेल लाइन. Concept Photo



उदय सेठ, हल्द्वानी । सुप्रीम कोर्ट की बनभूलपुरा रेलवे भूमि के मामले में की गई टिप्पणी से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के विस्तार की उम्मीद जग गई है। रेलवे के अनुसार 31 हेक्टयेर भूमि उनकी है। इसके लिए रेलवे ने स्टेशन के विस्तार से लेकर नई ट्रेनों के संचालन का खाका भी तैयार कर लिया है।

यहां तक कि इज्जतनगर मंडल रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट में विकास कार्यों का खाका भी प्रस्तुत किया है। इसमें कई विकास कार्यों का जिक्र है, जो रेलवे की अतिक्रमित भूमि मिलने के बाद शुरू होगा। अगर रेलवे की इस योजना पर काम हुआ तो कुमाऊं के प्रमुख शहर हल्द्वानी के रेलवे स्टेशन की सूरत बदल सकती है।

सुप्रीम कोर्ट को रेलवे प्रशासन की ओर से गए विकास कार्यों में सबसे पहले गौला से प्रभावित होने वाली रेल लाइन को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। क्योंकि बरसात के समय अक्सर गौला उफान में आने से अक्सर रेल संचालन बाधित होता है। अभी हल्द्वानी स्टेशन के लिए आठ रेलवे लाइन, जिसमें तीन छोटी और पांच बड़ी है। रेलवे काे भूमि मिलने के बाद यहां करीब 17 रेल लाइन बिछाई जानी है। इस पर विभिन्न रूटों की ट्रेनों का संचालन होगा।

रेल लाइन बिछाने के साथ ही प्लेटफार्म का विस्तार होना है। अभी जहां हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं, वहां छह प्लेटफार्म हो जाऐंगे। इससे यात्रियों को आसानी से ट्रेन के लिए इंतजार करने का समय मिलेगा। साथ ही स्टेशन पर गुड्स प्लेटफार्म बनेगा, जिस पर पहाड़ के लिए विभिन्न उत्पाद लाने वाली केवल मालगाड़ियां ही आएंगी। इसके अलावा इस भूमि पर ट्रेनों के कोच की वाशिंग, सफाई व शंटिंग के लिए कोचिंग डिपो बनना है।

वहीं गौला से सटे रेल फाटक को बंद कर अंडरपास बनाया जाएगा। साथ ही हाईवे से लगकर दूसरी एंट्री बनेगी, जिससे यात्री बिना हल्द्वानी शहर आए नैनीताल को चले जाऐंगे। इससे शहर में मुख्य जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है।
वंदे भारत से लेकर असम के कामाख्या मंदिर तक चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण वाली भूमि मिलने से वंदे भारत ट्रेन को कुमाऊं में प्रवेश हो पाएगा। यह ट्रेन काठगोदाम से दिल्ली तक चलाई जानी है। इसके अलावा मंडल में असम के लिए प्रस्तावित ट्रेन भी चलनी की संभावना है। इस ट्रेन के चलने से श्रद्धालु आसानी से सीधे कामाख्या मंदिर पहुंच पाऐंगे।

इसके अलावा मुंबई, बनारस के साथ अन्य रूटों पर ट्रेनें चलना प्रस्तावित है। वहीं वर्तमान में चल रही कानपुर, जम्मू रूट के लिए चलने वाली ट्रेन का समय बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि वर्तमान में काठगाेदाम व हल्द्वानी से केवल 10 ट्रेनें चलती है। इससे कुछ ही जगहों पर यात्रियाें का जाना हो पाता है।
हाइलाइटर

  • 08 रेलवे लाइनें अभी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से संचालित
  • 10 ट्रेनों अभी हल्द्वानी-काठगोदाम से है संचालित
  • 17 रेलवे लाइनें बिछाने की बढ़ेगी संभावनाएं
  • 01 वंदे भारत समेत कई नई ट्रेनें होंगी संचालित


यह भी पढ़ें- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: गौला पुल की जांच से शुरू होकर, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा विवाद

यह भी पढ़ें- बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण: पुलिस का कड़ा पहरा, सीमाओं पर चेकिंग और ड्रोन से निगरानी   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476576