search

मेरठ के एक घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की जलकर मौत

cy520520 3 hour(s) ago views 239
  

मेरठ में आगजनी में 5 लोगों की जलकर मौत।



जागरण संवाददाता, मेरठ। जिले के एक घर में आग लगने से दो महिला और पांच बच्चे झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

किदवई नगर में इकबाल अहमद का परिवार रहता है। सोमवार को परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। रात साढ़े नौ बजे घर में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग फंस गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने फंसे परिवार के सात सदस्यों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी और सीढ़ी से एक-एक कर बाहर निकाला।

आग से बुरी तरह झुलसी हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- नमो भारत के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पार्किंग सुविधा शुरू, ऐप से मिलेगी रियल टाइम जानकारी   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162361