search

मुरादाबाद मर्डर केस: 15 साल से जिस प्लाट की रक्षा की, वहीं मिली मौत; सुपारी लेकर कत्ल करने वाला निकला इंजीनियरिंग का छात्र!

LHC0088 3 hour(s) ago views 92
  

मृतका के स्वजन से जानकारी करते एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और मृतका नन्ही का फाइल फोटो। स्वजनों ने पकड़ा हत्यारोपित।



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में प्लाट पर कब्जे की नियत से शूटरों ने महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला इफ्तारी के बाद प्लाट में बने आवास के बाहर बैठी थी। शूटरों ने गले पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर दौड़े महिला के बेटे और बेटी ने एक शूटर सानिब को दबोच लिया। जबकि एक भाग गया। पुलिस ने शूटर को हिरासत में ले लिया।

सिविल लाइंस के जिगर कालोनी निवासी अरमान पेट्रोल पंप स्वामी है। इनका मझोला थाने के पास समृद्धि विहार से सटा एक प्लाट है। प्लाट पर कुंदरकी के गांव ऊंचाकानी निवासी नन्हीं पिछले 15 साल से चौकीदार थीं। नन्हीं के पति अब्दुल हमीद की करीब 12 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

नन्हीं अपने एक बेटे महबूब, उसकी पत्नी नजराना, पौत्र मोहम्मद आशिक और बेटी गुलशन के साथ प्लाट में दूसरी ओर में झोपड़ी बनाकर रहती थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे इफ्तारी के बाद मां नन्हीं अपने पौत्र मो. आशिक, धेवते हसन, धेवती सायरीन के साथ बैठीं थीं। इसी दौरान दो शूटर प्लाट में घुस आए। उन्होंने आते से ही नन्हीं से पूछा इफ्तारी में क्या बनाया है।

इसी दौरान एक शूटर ने उनकी की गर्दन पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे नन्हीं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शूटर मौके से भागने लगे। इसी दौरान महबूब अपने गांव से लौट रहा था जबकि उसकी बहन गुलशन दूध लेकर आ रही थी। महबूब ने पैदल भाग रहे एक शूटर का दूर तक पीछाकर पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शूटर की धुनाई भी की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भगतपुर थानाक्षेत्र का निवासी शूटर सानिब को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अरमान का इसी प्लाट को लेकर दूसरे पक्षों से विवाद चल रहा है।

दूसरा पक्ष प्लाट पर कब्जा करना चाहता है, लेकिन महिला परिवार के साथ प्लाट में रहती है। इसी के चलते वह कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। शुरुआती जांच में यही निकलकर सामने है कि प्लाट पर कब्जा करने की नियत से महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। शूटर से पूछताछ की जा रही है।
छात्रों को सुपारी देकर कराई गई हत्या

महिला चौकीदार का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में स्पष्ट है कि प्लाट पर कब्जा करने के लिए शूटरों से हत्या कराई गई है। महिला की हत्या के लिए सुपारी देने वाले ने दोनों शूटर को पिस्टल भी उपलब्ध कराई। पुलिस का मानना है कि शूटर यह पिस्टल नहीं खरीद पाएंगे। प्लाट को लेकर पिछले 15 साल से विवाद चल रहा था।
अरमान का प्‍लाट को लेकर चल रहा व‍िवाद

पुलिस के अनुसार पंप संचालक अरमान का प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन महिला नन्हीं परिवार के साथ प्लाट पर रहती थी। जिसके चलते दूसरा पक्ष प्लाट पर कब्जा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में महिला की हत्या करने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराई गई है।

हालांकि जिस शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसे ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में दूसरे शूटर की तलाश में है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि किसने सुपारी दी है।
क्या पकाया है पूछा और मार दी गोली

नन्हीं को जिस समय गोली मारी गई उस समय वह चूल्हे के पास बैठी थी। उसका धेवता हसन, धेवती सायरीन और पौत्र मोहम्मद आशिक झोपड़ी के बाहर खेल रहे थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने जब बच्चों से बात की तो वह रोने लगे।

धेवते हसन ने बताया कि नानी चूल्हे के पास खाना बना रही थी और हम लोग खेल रहे थे। उसी समय दो लोग आए और गेट के पास से ही नानी से पूछा इफ्तारी में क्या पकाया है। नानी उन्हें कुछ जवाब देती इससे पहले ही उनको गोली मार दी।
गिरफ्तार शूटर इंजीनियरिंग कालेज का छात्र

नन्हीं की हत्या के आरोप में मझोला पुलिस ने जिस शूटर को हिरासत में लिया है वह भोजपुर क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गया आरोपित मुरादाबाद नगर के एक नामचीन इंजीनियरिंग कालेज से बीफार्मा का छात्र है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। मुख्य शूटर अभी तक फरार है।




यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: कल खत्म हो रही है डेडलाइन, पर यूनिवर्सिटी कैंपस में अभी तक खिड़की-दरवाजे भी नहीं!   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164759