search

रांची में तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों की गुल हुई बिजली

deltin33 1 hour(s) ago views 151
  

रांची में हुई बारिश। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। एक ओर जहां चुनावी मौसम में पूरा शहर डूबा था तो वहीं, सोमवार की रात आठ बजे अचानक तेज हवाओं ने पूरे शहर को धूल-धुसरित कर दिया।

राजधानी में सोमवार शाम अचानक आई करीब 30 मिनट की आंधी-पानी ने शहर की बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कई ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

अचानक हुई बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय बिजली गुल होने से छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। खासकर मतदान कार्य से जुड़े बूथ कर्मियों और स्थानीय निवासियों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

हिनू इलाके में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुक कर बिजली बाधित रही। मौसम खराब होने के कारण मरम्मत कार्य में भी देरी हुई।

हालांकि, विभागीय कर्मियों द्वारा फ्यूज दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी रहा। आंधी पानी से सबसे अधिक परेशानी कोकर व हिनू क्षेत्र में रही।

यहां देर रात करीब 10 बजे तक बिजली नहीं रही। जिसके कारण लोग अंधेरे में रहकर घंटों बिजली का इंतजार करते रहे है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में बदलेगा मौसम: आज और कल रांची समेत 14 जिलों में बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821