search

Rampur Road Accident: साल भर में 301 मौतें, अब एक्शन में आए सीएम योगी; हाईवे के अवैध कटों पर गिरेगी गाज

Chikheang Yesterday 20:56 views 350
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले में सड़क हादसे तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी से अब तक 50 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। बीते साल भी 301 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई थी। ज्यादातर हादसे यातायात नियमों की अनदेखी जैसे तीन सवारी, बिना हेलमेट आदि की वजह से हो रही है। इसके अतिरिक्त हाईवे पर अवैध कट भी जानलेवा साबित हो रहे हैं।

जिले में फोरलेन हाईवे और बाईपास से जहां शहरों की दूरी कम हुई है, वहीं वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से हादसे बढ़ गए हैं। रोजाना हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में प्रत्येक माह 25 लोगों की जान जा रही है। सड़क हादसों में इतनी अधिक मौतें चिंता का विषय बन गई हैं। वर्ष 2025 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह से दिसंबर माह तक 494 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 301 लोगों की मौत हो गई, जबकि 337 लोग घायल हो गए।
रामपुर सड़क हादसा रिपोर्ट: आंकड़ों का विश्लेषण
समयावधि (Period)कुल दुर्घटनाएंकुल मौतेंघायल व्यक्तिमुख्य विवरण
वर्ष 2025 (पूरा साल)494301337औसतन 25 मौतें प्रति माह
जनवरी 2026372327कोहरा और यातायात नियमों की अनदेखी
फरवरी 2026 (23 दिन)28*2717*मात्र 2 दिन में 10 लोगों की मौत
कुल 2026 (अब तक)655044रफ्तार का कहर जारी


इस साल भी हादसों की यही रफ्तार बनी हुई है। जनवरी माह से अब तक 65 हादसे हो चुके हैं। इनमें 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। इनमें अकेले जनवरी माह में 37 हादसों में 23 लोगों की जान गई, जबकि 27 घायल हुए। फरवरी माह के 23 दिन में हादसों में 27 लोगों की जान चली गई।

इनमें मात्र दो दिन में 10 लोगाें की जान चली गई, जिसमें तीन छात्र भी शामिल हैं, जो बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। उनका एक साथी घायल है। चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे और उनमें किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।

यातायात निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए गंभीरता बरती जा रही है। प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई जाती है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा हादसों को रोकने के लिए एनएचएआइ, लोक निर्माण विभाग, परिवहन और यातायात विभाग को निर्देशित किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मौत पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। साथ ही घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए।




यह भी पढ़ें- रामपुर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166895