deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Punjab Bye Election: तरनतारन सीट पर बजा उपचुनाव का बिगुल, कब होगा मतदान और वोटों की गिनती?

Chikheang 2025-10-7 01:13:02 views 673

  तरनतारन सीट पर 11 नवंबर को होगा उपचुनाव। सांकेतिक फोटो





डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। बिहार चुनाव के साथ पंजाब की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है।

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इसके लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, साथ ही 14 नवंबर को मतों की गणना होगी।

बता दें कि 27 जून को हलका विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट खाली घोषित की गई थी। तरनतारन में कुल 1,95,098 वोटर हैं। इनमें 1,01,494 पुरुष और 92,240 महिला वोटर शामिल हैं।



हालांकि आठ थर्ड जैंडर भी मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए हलके में कुल 222 बूथ स्थापित किए गए हैं। राष्ट्रीय चुनाव आयोग मुताबिक सभी बूथों पर मतदान की वेब कास्टिंग होगी।
सभी पार्टियों ने घोषित किया उम्मीदवार

उपचुनाव के लिए चार प्रमुख पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। 19 जुलाई को शिअद द्वारा सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया था। जबकि 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को हाईकमान ने अपना प्रत्याशी बनाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



तीन अक्तूबर को झब्बाल रैली दौरान पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को प्रत्याशी घोषित किया गया। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं की।

एक दिन बाद चार अक्तूबर को कांग्रेस हाईकमान द्वारा करनबीर सिंह बुर्ज को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया। हालांकि, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) व पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई वाले अकाली दल द्वारा प्रत्याशियों का फैसला अभी नहीं किया जा सका।


आप के शासन में नौवां उपचुनाव

बता दें कि आम आदमी पार्टी के शासन दौरान पंजाब के विस हलका तरनतारन का जो चुनाव होने जा रहा है, वह नौवां है। इससे पहले 2022 में सरकार बनते ही सांसद भगवंत मान द्वारा सीएम बनते दिए त्याग पत्र पर संगरुर का उपचुनाव हुआ।

इस लोकसभा चुनाव में आप को हार का सामना करना पड़ा। जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज करवाई।



जालंधर वेस्ट विधानसभा चुनाव में आप के मोहिंदर भगत, डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से डा इशांक चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से डिंपी ढिल्लों, बरनाला से हरिंदर सिंह धारीवाल, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा उपचुनाव जीतने में कामयाब रहे। अब आप ने पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू पर दांव खेला है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70925