पानीपत: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, समालखा। बिहौली रोड उपमंडल कार्यालय के पास सड़क हादसे में करीब 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। बापौली खंड के जलमाना गांव निवासी रजनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई संजय मित्तल सुबह अपने घर से परिजनों और ग्रामीणों के साथ चुलकाना धाम में श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए निकला था।
करीब 10 बजे उसका भाई सभी के साथ उपमंडल कोर्ट के पास पहुंचा तो सभी कुछ समय के लिए वहां रुक गए। दोबारा वैन में चढ़ते समय उसके भाई का पैर फिसल गया रोड पर गिरने से उसके सिर में चोट लगी। बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टर ने संजय मित्तल को मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि हादसा इत्तफाकिया है। पैर फिसलकर गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने 194 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है। |