शशि थरूर ने की एआई समिट की तारीफ (फाइल फोटो)
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को एआइ इंपैक्ट समिट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समिट के पहले कुछ दिन अत्यंत अच्छे रहे। हालांकि, बाद में कुछ गड़बडि़यां हुईं जो किसी भी बड़े आयोजन में हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि जो बात खास है, वह यह कि कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की उपस्थिति रही। ये लोग एआइ के विकास में एक नए एकीकृत विश्व को देखने की मजबूत इच्छा के साथ यहां आए हैं।
राहुल गांधी ने कहा था अव्यवस्थित पीआर शो
थरूर की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के के बयान एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में चल रही एआइ समिट को \“अव्यवस्थित पीआर शो\“ करार दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने भी इस आयोजन की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें- \“AI बहुत कुछ कर सकता है, दिल्ली का ट्रैफिक नहीं खत्म कर सकता\“; एआई समिट में ऋषि सुनक का मजाकिया अंदाज
यह भी पढ़ें- \“...तो हम हर साल तालियां बजाते रहेंगे और दुनिया आगे निकलती जाएगी\“, एआई समिट के बीच मनीष सिसोदिया का बयान |