search

MP में बंपर भर्तियों का ऐलान : भरे जाएंगे 15 हजार पद , पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा अवसर

cy520520 2026-1-8 19:26:42 views 476
  

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इस वर्ष करीब 15 हजार पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें सबसे अधिक पद पुलिस विभाग के हैं, जहां करीब 7500 आरक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा जेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में भर्तियां होंगी।

ईएसबी ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत संभावित रिक्तियों की संख्या, परीक्षा तिथियां और परिणाम घोषित होने की संभावित समय-सीमा भी साझा की गई है।
16 भर्ती, 5 प्रवेश परीक्षाएं

ईएसबी द्वारा विभिन्न विभागों के लिए कुल 16 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही डिप्लोमा, प्रशिक्षण और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 5 प्रवेश परीक्षाएं भी होंगी। इन परीक्षाओं में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। ये भर्तियां पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य शासकीय विभागों में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएंगी।

इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए करीब 30 हजार पदों हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा

इस साल माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से करीब 30 हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी परीक्षा जुलाई व अगस्त में कराई जाएगी। इनके परिणाम सितंबर व अक्टूबर में घोषित किए जाएंगे। इसके बाद इनकी चयन परीक्षा आयोजित होंगी।
पुलिस आरक्षक भर्ती अक्टूबर से दिसंबर तक

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने अगले तीन वर्षों में करीब 22 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की योजना बनाई है। इसके पहले चरण में इस वर्ष 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरी की जाएगी।

इसके अलावा सूबेदार और उपनिरीक्षक के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन पदों की परीक्षा 16 जनवरी से आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP के सरकारी अस्पतालों में जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य विभाग करेगा सीधी नियुक्ति, साल में कई बार निकलेंगी भर्तियां
जेल विभाग में 1426 पदों पर भर्ती

अन्य वर्दीधारी सेवाओं में भी भर्ती का शेड्यूल जारी किया गया है। जेल विभाग में क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के कुल 1426 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा मार्च माह में आयोजित की जाएगी।

सरकार और कर्मचारी चयन मंडल का मानना है कि इन भर्तियों से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शासकीय विभागों में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी भी दूर होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162924