search

कासगंज में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर नीलगाय ने किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

LHC0088 2 hour(s) ago views 432
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवर में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान पर नीलगाय ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हाे गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  

गांव सेवर निवासी 40 वर्षीय रवेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र पाल सिंह बुधवार की शाम आठ बजे अपने खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल की रखवाली करने गए हुए थे। तभी खेत पर मौजूद नीलगाय ने किसान पर हमला बोल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो स्वजन को चिंता हुई। वे खेतों पर पहुंचे तो देखा कि रवेंद्र कुमार घायल अवस्था में खेत में पड़े हैं। स्वजन ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चाचा राम खिलाड़ी ने बताया कि रवेंद्र की शादी 17 साल पूर्व जिला एटा के गांव नोजलपुर से निरमा देवी के साथ हुई थी।

उनकी दो पुत्री 12 वर्षीय नव्या और छह वर्षीय दीक्षा हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि नीलगाय के हमले से किसान की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- कासगंज में खेलते खेलते बाल्टी में डूब गया डेढ़ साल का बच्चा, मौत के बाद घर में मचा कोहराम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162798