search

Weather Update: यूपी के इस शहर में बढ गई ठंड, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Chikheang 2025-11-16 14:06:48 views 835
  

ठंड में ठिठुरते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में रविवार सुबह और रात को शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सुबह और रात ठंडी रहेंगी, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। 17 नवंबर से मौसम में बदलाव के साथ तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शहर में शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मौसम विभाग ने जताया रविवार के लिए पूर्वानुमान

  

पश्चिमी हिमालय से आ रही ठंडी हवा के प्रभाव के चलते रात और दिन के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार रात के तापमान में कमी आने से शनिवार सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। सुबह आठ बजे के करीब धूप निकलने पर भी यही स्थिति रही। दिन में धूप निकली, लेकिन तापमान कम रहने से उसका असर कम रहा।

  
सामान्य से कम रहे अधिकतम व न्यूनतम तापमान

  

शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। शहर में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

  

मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

  

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। पश्चिमी हिमालय से आ रही ठंडी व शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा के साथ आसमान साफ होने, मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात के संयुक्त प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। आगामी 24 घंटों में रात के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। 17 नवंबर से हवा की दिशा बदलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107