search

अल्मोड़ा दुष्कर्म मामला: आरोपित पॉलिटेक्निक कॉलेज से निष्कासित, न्यायिक हिरासत में

Chikheang 1 hour(s) ago views 1006
  

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां के छात्र सुहेल को संस्थान से निष्कासित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी प्राविधिक शिक्षा सचिव रुड़की (जिला हरिद्वार) और निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भेज दी गई है। वहीं पीड़ित नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जबकि आरोपित को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जिला कारागार भेज दिया गया है।

बीते गुरुवार को धौलादेवी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जब यह बात नाबालिग के स्वजन को पता चली तो उन्होंने तत्काल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पूर्व में भी एक युवती के साथ इसी तरह की घटना कर चुका था, लेकिन सामाजिक बदनामी के भय से मामला सामने नहीं आ पाया। इस कारण आरोपित के हौसले बढ़ते गए और उसने एक और गंभीर अपराध को अंजाम दिया।


एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की भी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।


यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: अल्मोड़ा में गांजा तस्कर दो चचेरे भाई दबोचे, 16 किलो गांजा बरामद

यह भी पढ़ें- नैनीताल के बाद अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, निकली आक्रोश रैली; सत्यापन और कड़ी कार्रवाई की मांग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161646