search

सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर: आपके शहर से कितनी करीब होगी बुलेट ट्रेन; यहां पढ़ें यात्रा का समय और रूट

LHC0088 2026-2-20 05:57:02 views 761
  

केंद्रीय बजट 2026 में भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा हुई है (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 में भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा हुई है! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन मार्ग) बनाने का एलान किया है। ये कॉरिडोर कुल 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबे होंगे और इन पर अनुमानित 16 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा।

दिल्ली से वाराणसी, मुंबई से पुणे और चेन्नई से बेंगलुरु तक फैले ये नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखते हैं। हाई-स्पीड रेल का अर्थ है समर्पित कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेनें जो 250 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चल सकती हैं। बजट में घोषित बुलेट ट्रेनों के सात नए मार्ग कौन से हैं और आप एक शहर से दूसरे शहर तक कितनी तेजी से पहुंच पाएंगे? आइए जानते हैं...

  
सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर(बुलेट ट्रेन मार्ग) और अनुमानित यात्रा समय:
दिल्ली-वाराणसी

  • दिल्ली-वाराणसी वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस से लगभग 8 घंटे लगते हैं।
  • बुलेट ट्रेन से: सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट।

वाराणसी-सिलीगुड़ी (पटना होते हुए)

  • यह पूर्वोत्तर भारत को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।
  • अनुमानित समय: 2 घंटे 55 मिनट।
  • (दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर भी काफी छोटा हो जाएगा।)

चेन्नई-बेंगलुरु

  • दोनों महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों के बीच।
  • अनुमानित समय: 1 घंटा 13 मिनट (हवाई यात्रा से भी प्रतिस्पर्धी, एयरपोर्ट समय को छोड़कर)।

बेंगलुरु-हैदराबाद

  • दो प्रमुख टेक हब्स को जोड़ेगा।
  • अनुमानित समय: लगभग 2 घंटे।

चेन्नई-हैदराबाद

  • दक्षिण भारत में तेज कनेक्टिविटी।
  • अनुमानित समय: 2 घंटे 55 मिनट।

मुंबई-पुणे

  • महाराष्ट्र के इन दो शहरों के बीच कम्यूटिंग आसान।
  • अनुमानित समय: 48 मिनट (करीब 1 घंटे से कम)।

पुणे-हैदराबाद

  • यह मुंबई-हैदराबाद को भी अप्रत्यक्ष रूप से करीब लाएगा।
  • अनुमानित समय: 1 घंटा 55 मिनट।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन: मुंबई-अहमदाबाद

फिलहाल निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (जापान की तकनीक से) जल्द पूरा होने वाला है।

  • अनुमानित समय: 2 घंटे 7 मिनट।
  • अधिकतम रफ्तार: 320 किमी/घंटा।


ये सात नए कॉरिडोर देश के पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी हिस्सों को मजबूत कनेक्टिविटी देंगे, रोजगार बढ़ाएंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास में तेजी आएगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126