search

Bihar Election Candidate List 2025: पूर्व मंत्री राम सूरत राय का क्यों कटा टिकट? सामने आई वजह

LHC0088 2025-10-15 17:07:18 views 954
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: जिले की 11 विधानसभा सीटों पर अब भी किसी गठबंधन या दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

एनडीए कोटे से जदयू ने अपनी सभी चार सीटों पर उम्मीदवारी दे दी। दूसरी ओर भाजपा के कोटे की सभी सीटों पर उम्मीदवारी घोषित नहीं हो सकी है। भाजपा ने मंगलवार को साहेबगंज, कुढ़नी, बरूराज और औराई पर अपने प्रत्याशी घोषित किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

औराई को छोड़कर सभी तीन सीटों पर सीटिंग गेटिंग का फार्मूला रहा, मगर औराई में यह लागू नहीं हुआ। यहां से पूर्व मंत्री रामसूरत राय का टिकट कट गया। उनकी जगह इसी सप्ताह कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।

अजय निषाद पहले भाजपा में ही थे। सांसद का टिकट कटने से नाराज होकर वह कांग्रेस में चले गए थे। पिछले सप्ताह में ही वह भाजपा में वापस आए। तब से कयास लगाया जा रहा था कि पत्नी रमा निषाद के लिए भाजपा को सीट निकालनी होगी।

एनडीए के खाते से भाजपा को मिली सीटों में से उन्हें औराई या कुढ़नी से लड़ाने की चर्चा की जा रही थी। कुढ़नी में निषाद मतदाताओं की संख्या को देखते हुए रमा के लिए इस सीट से चर्च हुई। इससे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के टिकट को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई।

उनके मुजफ्फरपुर से लड़ाने की बात भी आई, मगर इसपर सहमति नहीं बनी। दूसरी ओर उनका टिकट कटने पर जिले से एक भी वैश्य उम्मीदवार एनडीए से नहीं हो रहा था। वैश्य मतदाताओं की नाराजगी एनडीए पर भारी पड़ती।

इसे देखते हुए केदार प्रसाद गुप्ता को उनकी पुरानी सीट ही दे दी गई। अब बच गई औराई सीट। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटों से रामसूरत राय जीतकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बने थे। उनके मंत्री पद पर रहते ही बोचहां में विधानसभा का उपचुनाव हुआ।

इसमें भाजपा ने बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव के दौरान उनके कुछ बयानों ने भाजपा के परंपरागत वोटरों को नाराज कर दिया। नतीजा यह हुआ कि बेबी कुमारी यहां राजद उम्मीदवार अमर पासवान से बड़े अंतर से हार गईं।

मामला यहीं नहीं रुका, रामसूरत ने आगे भी कई और बयान दिए जिससे भाजपा के कैडर वोटरों की नाराजगी बढ़ती गई। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने रमा निषाद के लिए औराई की सीट तय कर दी। इससे जिले में निषाद का एकमात्र उम्मीदवार एनडीए से हो सका।

कई विधानसभा क्षेत्र में निषाद वोटों की संख्या को देखते हुए भाजपा ने यह निर्णय लिया। क्योंकि वीआइपी के आइएनडीआइ में होने से निषाद वोटों का संतुलन भी एनडीए में बनाया जाना जरूरी था।

रामसूरत राय के कारण यादव मतदाता के एनडीए में वोट आने की गारंटी नहीं थी। इसलिए भी भाजपा ने रमा को रामसूरत पर तरजीह दी। टिकट कटने पर रामसूरत राय ने कहा, पार्टी नेतृत्व का यह फैसला है।

हालांकि क्षेत्र की मतदाता अब भी मेरे लिए डटी है। आश्वासन मिला है। समय आने पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। हालांकि टिकट कटने के लिए स्वजातीय नेता को ही जिम्मेदार ठहराया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138