search

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री आग: कंकाल की पहचान के लिए परिवार को DNA टेस्ट के लिए बुलाया

Chikheang 3 hour(s) ago views 88
  

कंकाल की पहचान के लिए परिवार को DNA टेस्ट के लिए बुलाया



संवाद सहयोगी, हरसिद्धि। राजस्थान के भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण आग में हरसिद्धि के चार युवकों की मौत के बाद पटाखे फैक्ट्री से युवकों का नर कंकाल बरामद हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मंगलवार को घरों के चूल्हे नहीं जले।  

इधर, चारों मृतकों के कंकाल बरामद हुए हैं, किसी के साक्ष्य सही नहीं मिल रहा है। साक्ष्य के लिए राजस्थान की सरकार ने परिजनों को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया है, जिसमें श्याम कुमार के पिता राजदेव पासवान, अमरेश कुमार के पिता कृष्णा राम, अभिषेक कुमार के भाई ललित जो रेलवे में कार्यरत है तथा रवि का परिजन रामदत राम डीएनए टेस्ट के लिए राजस्थान के भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।
घर में अकेला कमाऊ पुत्र था श्याम

मृतकों में श्याम कुमार 22 वर्ष पिता राजदेव पासवान माता नीतू देवी के रूप में पहचान हुई है। श्याम कुमार दो भाई तीन बहन थे, भाइयों में श्याम सबसे बड़ा था घर में कमाऊ पुत्र होने के कारण सभी लोगों को उसी पर आस थी।

श्याम कुमार के माता नीतू कुमारी ने बताया कि मेरा बेटा श्याम 3 दिसंबर को राजस्थान पटाखे फैक्ट्री में काम करने गया था। गांव ही एक ठेकेदार अभिनंदन तिवारी उसको कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर गारमेंट्स में काम करने के लिए बुलाकर ले गए , लेकिन वहां वह पटाखा फैक्ट्री में काम करवा रहे थे।  

फोन करने पर वह बताया कि मैं ठीक हूं। इधर तीन दिन पूर्व उससे बात हुई थी, वह बताया कि ठेकेदार पैसा दे देगा तो होली में हम घर आएंगे नहीं तो नहीं आएंगे।  

श्याम के छोटे भाई का नाम सत्यम कुमार जो 14 वर्ष का है वह अभी पढ़ाई कर रहा है। उसकी बहन गुंजा कुमारी 22 वर्ष जिसका विवाह हो चुका है। वही बंदना 15 वर्ष और संजना 14 वर्ष जो अविवाहित है। दोनों बहने पूरे परिवार का भार श्याम पर ही था।श्याम के पिता राजदेव पासवान एक मजदूर हैं ,जो मजदूरी कर अपने जीवन यापन करते थे , मां का रो रो को बुरा हाल हो चुका है बार-बार मूर्छित हो रही है।
अमरेश पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी

वहीं दूसरा मृतक अमरेश कुमार राम उम्र करीब 15 वर्ष पिता कृष्णा राम माता के नाम सीमा देवी बताया जाता है, अमरेश दो भाई में बड़ा भाई था छोटा भाई का नाम शिवम कुमार 14 वर्ष जो पढ़ाई करता था। बहन शिवानी कुमारी 13 वर्ष जो अविवाहित है, पूरे परिवार का भरण पोषण की जिम्मेवारी अमरेश पर ही था, अमरेश श्याम के साथ 3 दिसंबर को ही राजस्थान गया था। उसको भी ठेकेदार अभिनंदन ही ले गया था।  

तीसरा मृतक अभिषेक कुमार पिता राजेंद्र सिंह मटियारिया वार्ड नंबर 2 माता का नाम फुलझड़ी देवी दो भाई जिसमें अभिषेक के छोटा भाई जो रेलवे में कार्यरत है। अभिषेक भी अपने परिवार में बड़ा पुत्र था। जिसका विवाह 12 वर्ष पूर्व मीना देवी से हुआ था।  
26 जनवरी को गया था राजस्थान

अभिषेक का दो पुत्र मयंक कुमार 13 वर्ष अवनीश कुमार 10 वर्ष बताया जाता है। मीना देवी और उसकी माता फुलझड़ी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।  

अभिषेक 26 जनवरी 2026 को पटाखे फैक्ट्री राजस्थान में काम करने गया था। चौथा मृतक मुरारपुर निवासी रामदत्त राम के पुत्र रवि कुमार वार्ड नंबर 7 का निवासी बताया जाता है। माता का नाम रीता देवी बताई जाती है, मृतक के दो भाई था जिसमें वह भी बड़ा था।  

उसकी दो बहन थी जो अभी और विवाहित है, एक का नाम करीना कुमारी 12 वर्ष दूसरा बहन का नाम करिश्मा कुमारी10 वर्ष तथा भाई शशि भूषण 14 वर्ष बताया जाता है, मृतक क्षमता से राजस्थान के भिवाड़ी में काम कर रहा था उसे भी अभिनंदन ही अपने ठेकेदारी में काम करने के लिए बुलाया था।
घायलों का दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज

काम करने जाने वाले अन्य युवकों में अभिषेक कुमार सोनू कुमार अजीत कुमार अनूप कुमार श्याम कुमार अमरेश कुमार धीरज कुमार शामिल है। अनूप कुमार बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा है।  

धीरज घटना के समय शौचालय में गया था, जब देखा कि फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ तो उसने एलिवेस्टर और शीशा को तोड़कर बाहर कूद अपनी जान बचाई। धीरज सुरक्षित है वह घायल अनुज का एम्स दिल्ली में इलाज कर रहा है।
डेढ़ वर्ष पूर्व उसी गांव के मुन्ना भीवाड़ी में केमिकल ब्लास्ट में गंवा चुके हैं अपनी आंख

डेढ़ वर्ष पूर्व उक्त गांव निवासी मुन्ना पासवान राजस्थान के भीवाड़ी में पटाखे फैक्ट्री में काम करने गया था, कुछ दिन काम करने के बाद केमिकल ब्लास्ट हुई थी, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई काफी इलाज के बाद उसकी आंखों की रोशनी वापस आई।  

उन्होंने आपबीती बताते हुए उसे पटाखे फैक्ट्री की राज खोला ,उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति उसमें काम करते हैं उसके परिजनों से बात नहीं कराया जाता था ,वह फैक्ट्री एक रेडीमेड का गारमेंट्स के नाम पर चलती है जो अवैध रूप से काम कर रही है।  

प्रभारी एवं अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कर उसकी सूची जिला को दे दी गई है, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार युवकों की मौत पटाखे फैक्ट्री के ब्लास्ट में हो गई है।  

अंचला अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सभी मृत्यु होने वाले का सत्यापन किया जा चुका है। सभी को मुख्यमंत्री निजी कोष से 2 लाख तथा आपदा प्रबंधन से भी मुआवजा की राशि दी जाएगी।  

वहीं हरसिद्धि प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार राम ने कहा कि मृतकों को सही मुआवजा मिलनी चाहिए ,मुआवजे के लिए उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163793