search

1.19 लाख राशन कार्डधारियों का कटेगा नाम, पूर्वी चंपारण में अपात्रों को हटाने की प्रक्रिया शुरू

deltin33 1 hour(s) ago views 879
  

Food Consumer Department: अपात्र भी राशन कार्ड बनवाकर लाभ ले रहे। फाइल फोटो



संजय कुमार उपाध्याय, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Fake Ration Card Action: अब गरीबों के हिस्से के सरकारी अनाज में हेराफेरी नहीं चलेगी। अपात्र लोगों द्वारा गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लाभ उठाने के मामलों पर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ताजा निर्देशों के आलोक में जिले के करीब 1.19 लाख अपात्र राशन कार्डधारियों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के सभी जिलों में अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान कर उनके नाम सूची से हटाए जाएं।

इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के सभी 27 प्रखंडों में ऐसे राशन कार्डधारियों की पहचान की गई है, जो पात्रता के मानकों पर खरे नहीं उतरते। जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सत्यापन और नोटिस के बाद कार्रवाई

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ऐसे राशन कार्डधारियों का भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन कराया जा रहा है, जिनके नाम सूची में दर्ज हैं, लेकिन वे अपात्र पाए गए हैं या जिनका अस्तित्व संदिग्ध है। जांच में सामने आया है कि कई ऐसे लोग भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं, जिनके पास पक्का मकान, वाहन या पर्याप्त भूमि है।

इसके अलावा फर्जीवाड़ा कर राशन कार्ड बनाए जाने की भी आशंका जताई गई है। इस स्थिति में संबंधित लाभुकों को विभागीय स्तर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए जाएंगे।
मई 2025 में सामने आया था बड़ा मामला

गौरतलब है कि 25 मई 2025 को अरेराज के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी की सूचना पर जिला प्रशासन ने फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की थी। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लगुनिया और दुधियावा में संचालित साइबर कैफे में छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, बायोमीट्रिक मशीन, नकली अंगूठा, आई स्कैनर, स्टांप, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, सिम कार्ड समेत कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने गलत तरीके से राशन कार्ड बनाने की बात स्वीकार की थी।

इस मामले की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई थी, जिसके बाद अब जारी ताजा निर्देशों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। गलत तरीके से लाभ उठा रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है।


जिले में ऐसे राशन कार्डधारियों की पहचान की गई है, जो अपात्र हैं। सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। नोटिस के बाद भी जो अपात्र पाए जाएंगे, उनके नाम हर हाल में राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे।
-

सौरभ जोरवाल, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473037