search

धनबाद नगर निगम में 11 और चिरकुंडा नगर परिषद में चार चक्र में होगी मतगणना, दो दिन लगेंगे

LHC0088 1 hour(s) ago views 260
  

धनबाद नगर निगम चुनाव की तैयारी जोरों पर।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार अपने जोरों पर है। मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवार अपना अंतिम जोर लगा रहे हैं। ऐसे में सभी का ध्यान अब 23 फरवरी को होने वाले मतदान पर है और उसके बाद चुनाव परिणाम पर।

इधर जिला प्रशासन की ओर से भी मतदान और मतगणना संपन्न कराने के लिए काम किया जा रहा है। 27 फरवरी से मतगणना होगी। माना जा रहा है कि इस कार्य में दो दिनों का समय लगेगा।

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। निर्बाध तरीके से मतगणना संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार तैयार की गई है। इसके तहत धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी 55 वार्डों की मतगणना 11 चरणों में पूरी होगी, वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चार चक्र में यह कार्य पूरा होगा।

धनबाद नगर निगम के लिए 11 और चिरकुंडा के लिए चार मतगणना हाल बनाए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारीवार मतगणना का काम होगा। ऐसे आएगा चुनाव परिणाम : मतगणनाा के दौरान पहले चक्र में छह वार्डों का चुनाव परिणाम आएगा। इस दौरान मेयर और पार्षद के वोटों की गिनती होगी।

इस प्रक्रिया के तहत धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के पांच-पांच वार्डों का चुनाव परिणाम मिलेगा। जबकि मेयर पद के परिणाम के लिए 55 वार्डों तक की गिनती का इंतजार करना होगा। वहीं महज चार चक्र के बाद ही चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161927