search

बच्चे मांगेंगे बार-बार, बड़ों को भी होगा इससे प्यार; घर पर बनाएं ये पिज्जा टोस्ट सैंडविच

Chikheang 1 hour(s) ago views 846
  

बिना मेहनत, पिज्जा वाला स्वाद (Image Source: AI-Generated)  



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर सबसे बड़ी मुस्कान आ जाती है, लेकिन हम जानते हैं कि रोज-रोज बाहर से ऑर्डर करना सेहत के लिए ठीक नहीं है और घर पर मैदे का बेस बनाने में घंटों लग जाते हैं।

ऐसे में, आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा \“जुगाड़\“ जो पिज्जा का असली स्वाद देगा, वो भी बिना ओवन और बिना झंझट के। जी हां, यह \“पिज्जा टोस्ट सैंडविच\“ इतना टेस्टी और क्रिस्पी बनता है कि आपके बच्चे टिफिन में रोज यही मांगेंगे।

  

(Image Source: AI-Generated)  
पिज्जा टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रेड: 4 स्लाइस (व्हाइट, ब्राउन या मल्टीग्रेन - जो भी पसंद हो)
  • सब्जियां: बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और उबले हुए कॉर्न
  • सॉस: पिज्जा सॉस (अगर नहीं है तो टोमेटो केचअप में थोड़ा लहसुन और चिली फ्लेक्स मिला लें)
  • चीज: मोजेरेला चीज या साधारण चीज स्लाइस
  • मसाले: ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और नमक
  • बटर: सेकने के लिए

पिज्जा टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में सारी बारीक कटी सब्जियों को मिला लें। इसमें हल्का सा नमक और काली मिर्च डाल दें।
  • इसके बाद, ब्रेड की एक स्लाइस पर अच्छे से बटर लगाएं और दूसरी तरफ पिज्जा सॉस फैलाएं।
  • अब सॉस वाली साइड पर सब्जियों का मिश्रण रखें। इस दौरान कंजूसी न करें, दिल खोलकर सब्जियां डालें।
  • अब सब्जियों के ऊपर ढेर सारा चीज कद्दूकस करें। अगर चीज स्लाइस है, तो उसे तोड़कर डाल दें। ऊपर से थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें। दूसरी ब्रेड से इसे ढक दें।
  • एक तवे को गैस पर रखें और थोड़ा बटर डालें। सैंडविच को तवे पर रखें। यहां एक सीक्रेट है- आंच बिल्कुल धीमी रखें और सैंडविच को किसी ढक्कन या थाली से ढक दें।
  • ढकने से अंदर की भाप से चीज पिघल जाएगा और धीमी आंच से ब्रेड एकदम कुरकुरी हो जाएगी। 2 मिनट बाद पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेकें।
  • आपका गरमा-गरम, चीज से भरा \“पिज्जा टोस्ट सैंडविच\“ तैयार है। इसे बीच से तिकोना काटें। जब आप इसे काटेंगे और वो पिघला हुआ चीज बाहर आएगा, तो देखने वाले बस देखते रह जाएंगे।
  • इसे हरी चटनी या केचअप के साथ सर्व करें। यकीन मानिए, प्लेट में सैंडविच बाद में आएगा, खत्म पहले हो जाएगा।


यह भी पढ़ें- ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब वेज ड्राई मंचूरियन, घर पर ही मिलेगा स्ट्रीट फूड का मजा

यह भी पढ़ें- पार्टी हो या स्नैक्स टाइम, ये परफेक्ट अनियन रिंग्स और स्पेशल डिप सबको बना देंगे दीवाना, नोट करें रेसिपी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847