search

भाजपा के पार्टी प्रवक्ताओं के लिए पंचकूला में आयोजित होगी प्रशिक्षण कार्यशाला, संगठन की मजबूती पर जोर

LHC0088 1 hour(s) ago views 483
  

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति-नीति के अनुरूप तैयार करने में लगी भाजपा पार्टी प्रवक्ताओं के लिए भी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने जा रही है।

पहली कार्यशाला 24 फरवरी को गुरुकमल कार्यालय में होगी, जिसमें दक्षिण हरियाणा के संगठनात्मक जिला सहित 14 जिला के जिला प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरी कार्यशाला 27 फरवरी को पार्टी कार्यालय में होगी जिसमें 13 संगठनात्मक जिला के प्रवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि राजनीतिक दृष्टिकोण के तहत भाजपा ने प्रदेश में 27 संगठनात्मक जिला बना रखे हैं। बड़े जिलों को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। दोनों कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महामंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया सहित प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख तथा प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

प्रवक्ताओं को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों तथा विपक्षी दलों की रणनीति से अवगत कर पार्टी कह बात किसी मंच के साथ इंटरनेट प्लेटफार्म कैसे बेहतर तरीके से रखना तथा पार्टी की नई रणनीति से अवगत कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

इससे पहले चंडीगढ़ में प्रदेश प्रवक्ताओं के लिए कार्यशाला हो चुकी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल हुए थे। उन्होंंने मीडिया प्रभारी तथा प्रवक्ता को विपक्ष पर मर्यादित तरीके से आक्रामक तरीके से हमला करने के टिप्स बताए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा दोनों कार्यशाला प्रशिक्षण महाअभियान का ही हिस्सा हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876