search

प्रयागराज में काले हिरणों को कुचलने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 3 hour(s) ago views 865
  

पुलिस के गिरफ्त में स्कार्पियो। जागरण  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कृष्ण मृग के संरक्षित क्षेत्र चांद खमरिया में स्कार्पियो से काले हिरणों को कुचलने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम वाहन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद वन विभाग ने संरक्षित क्षेत्र में निगरानी और बढ़ा दी है।

मेजा इलाके के चांद खमरिया में कृष्ण मृग का संरक्षित क्षेत्र है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में काले व दूसरे सामान्य हिरण रहते हैं। इनके शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग ने कर्मचारियों की टीम लगा रखी है, जो दिन भर संरक्षित क्षेत्र में गश्त करती है।

दूरदराज से लोग खुली हवा में विचरण करते हिरणों को देखने के लिए आते हैं। इसी के साथ शिकारियों की नजरें भी इन पर लगी रहती है। सोमवार की देर शाम तीन लोग काले रंग की एक स्कार्पियो यूपी 70 जीएस 9222 पर सवार होकर चांद खमरिया में हिरणों के झुंड का पीछा कर रहे थे।

सभी विचरण कर रहे हिरणों को कुचलने का प्रयास कर रहे थे। मेजा के रेंजर अजय सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हिरणों को कुचलने का प्रयास कर रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- होली पर यात्रियों को रोडवेज का तोहफा, प्रयागराज से 7 रूट पर 11 दिनों तक चलेंगी विशेष बसें, दिल्ली आना-जाना भी आसान

इनमें मेजा थाना क्षेत्र के कठौली निवासी अमित मिश्रा, पांती के सुनील पटेल, पतई निवासी दुर्गेश पांडेय शामिल हैं। रेंजर ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बाइकों से फर्राटा भरने पर कसेगा शिकंजा
अक्सर लोग बाइकों से संरक्षित क्षेत्र में फर्राटा भरते रहते हैं। इसके अलावा सेल्फी के चक्कर में हिरणों के बेहद करीब जाने की कोशिशें भी करते हैं। काले हिरण के शिकार के प्रयास की घटना के बाद वन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। संरक्षित क्षेत्र में ऐसी हरकतों पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू हो गई है। रेंजर ने बताया कि संरक्षित क्षेत्र में वाहनों से फर्राटा भरने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही हिरणों के करीब जाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163760