search

पटौदी अस्पताल में आधुनिक मोर्चरी भवन तैयार, अब पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं जाना पड़ेगा गुरुग्राम

deltin33 2026-2-18 14:57:09 views 1247
  

पटौदी उपमंडल अस्पताल में बना मोर्चरी भवन। जागरण



संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अब दुर्घटना, हत्या या अन्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा।

उपमंडल अस्पताल पटौदी परिसर में नगर परिषद द्वारा सीएसआर फंड से आधुनिक मोर्चरी भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। आवश्यक उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध होते ही यहां पोस्टमॉर्टम सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

अब तक पटौदी में मोर्चरी सुविधा न होने के कारण शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम भेजना पड़ता था, जिससे परिजनों को समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ता था।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उपायुक्त गुरुग्राम ने सीएसआर के तहत जगुआर फाउंडेशन से लगभग 44 लाख रुपये की राशि नगर परिषद पटौदी-जाटोली मंडी को उपलब्ध करवाई थी।

नवनिर्मित मोर्चरी भवन में डाक्टर कक्ष, स्वागत कक्ष, बाडी प्रिजर्वेशन रूम, आटोप्सी कक्ष, विसरा कक्ष और शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
मार्च तक चालू हो जाएगी यह सुविधा

एसएमओ डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि मोर्चरी भवन अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया गया है और जल्द ही आवश्यक उपकरण मंगवाकर इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च तक यह सुविधा चालू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रोड डेवलपमेंट सेल करेगी सड़कों की निगरानी, 25 लाख से ज्यादा लागत वाली रोड परियोजनाओं की होगी समीक्षा

मोर्चरी शुरू होने से पटौदी, बिलासपुर और फरुखनगर थाना क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां स्थापित आधुनिक फ्रीजर में एक समय में छह शव सुरक्षित रखे जा सकेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131