search

होली पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और अन्य पर्यटन जोन रहेंगे बंद, दो दिन नहीं मिलेगी एंट्री

Chikheang 2026-2-18 14:57:03 views 1236
  

होली पर पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रामनगर। होली पर जिम कार्बेट नेशनल पार्क के अलावा बाहरी पर्यटन जोन सीतावनी एवं फाटो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। जंगल में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग पर अंकुश लगाने के लिए कार्बेट व वन विभाग ने इस बार भी यह निर्णय लिया है। पर्यटक होली मनाने के लिए रामनगर पहुंचते हैं।

कई पर्यटक ऐसे भी होते हैं जो होली की मौज मस्ती में जंगल में हुड़दंग मचाते हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों ने विभागीय आनलाइन बुकिंग वेबसाइट में तीन व चार मार्च को होली का अवकाश होने की जानकारी भी पर्यटकों के लिए साझा कर दी थी।

कार्बेट पार्क के निदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि तीन मार्च को सुबह जंगल सफारी होगी। दोपहर की जंगल सफारी व नाइट स्टे बंद रहेगा। जबकि चार मार्च को सुबह व दोपहर की पाली की जंगल सफारी व नाइट स्टे पूरा बंद रहेगा। पांच मार्च से पर्यटकों के लिए पार्क खुल जाएगा।

कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला, दुर्गादेवी व गिरिजा जोन में सफारी व नाइट स्टे बंद रहेगा। इसके अलावा रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि सीतावनी, कोटा व कालाढूंगी पर्यटन जोन भी पर्यटकों के लिए बंद होगा। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि होली पर फाटो व हाथी डगर पर्यटन जोन भी पर्यटकों के लिए रहेंगे।

यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क आज से \“डिजिटल ब्रेक\“, अब होगा सिर्फ रियल रोमांच; पर्यटकों को बस DSLR की परमिशन

यह भी पढ़ें- कार्बेट में हाथियों को जंगल में ही रोकेंगी मधुमक्खियां, अब नए कलेवर के साथ प्रारंभ होने जा रही मौनपालन योजना
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244