search

Govinda के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर फिर छलका पत्नी सुनीता का दर्द, माफ करने के लिए रखी शर्त

Chikheang 3 hour(s) ago views 743
  

पति गोविंदा के साथ सुनीता आहूजा (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने पर्सनल रिश्तों को लेकर पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं। कई खबरें आई हैं कि गोविंदा ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। यहां तक कि कहां तो ये तक गया कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस के साथ उनका अफेयर चल रहा है,जो उन्हें \“शुगर डैडी\“ के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

हाल ही में अपने एक व्लॉग में सुनीता ने कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया और उनसे बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह गोविंदा को माफ करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- Govinda के रिप्लेस होने पर टूटी \“भागम-भाग\“ की तिकड़ी, परेश रावल ने किया रिएक्ट, बोले- \“अक्षय-मनोज की जोड़ी...\“
बचपन का प्यार हैं गोविंदा

सुनीता ने कहा- आपको शायद पता ना हो, गोविंदा मेरे बचपन का प्यार हैं। अगर वो सुधर जाए और हमारे हिसाब से रहे तो मैं माफ कर दूंगी उसे। मुझे ये सब जो न्यूज में आ रहा है, नहीं सुनना है।


उन्होंने आगे कहा, “यह सब झेलने की उम्र नहीं है। मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। इस समय हर महिला को अपने पति और बच्चों के सहयोग की जरूरत होती है क्योंकि हमारा मन अस्थिर हो जाता है। हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो हमसे प्यार करे और हमें तनाव न दे।”

  

चीटिंग पर गोविंदा का क्या था जवाब?

कुछ दिनों पहले एएनआई को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने उन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बात की थी। एक्टर ने कहा- \“कब नहीं लगा आरोप मुझपर? जो आरोप लगा रहा है मेरे बचपन का प्यार है। प्यार के मामले में ये कभी सही नहीं रहा। अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापा है।\“

  
        View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)


गोविंदा और सुनीता की शादी को तीन दशक से अधिक समय हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं - बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा। पिछले साल दिसंबर में सुनीता ने स्वीकार किया था कि गोविंदा का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था।

यह भी पढ़ें- बढ़ते विवाद या ढलती साख? \“भागम भाग 2\“ से कटा Govinda का पत्ता, क्यों \“हीरो नंबर-1\“ के हाथ से फिसली फिल्म?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163760