search

काम की है खबर, आगरा में डेढ़ लाख नए लोगों को मिल सकता है सरकारी राशन का लाभ

cy520520 2026-2-17 12:27:31 views 773
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। डेढ़ लाख और पात्र लोगों को सरकारी राशन का लाभ मिल सकता है। एक साल से अधिक समय से चल रहे केवाइसी अभियान में लगभग दो लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी आज तक केवाइसी नहीं हो सकी है।

इन्हें फरवरी माह तक का समय दिया गया है। अंतिम तिथि के बाद इनके नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे। इनका नाम कटने के बाद अन्य लोगों को लाभ मिल सकेगा।  

जिले में लगभग 30 लाख यूनिट हैं, जिन्हें सरकारी राशन का लाभ मिलता है। सभी राशन कार्ड धारकों की केवाइसी कराई जा रही है। यह अभियान एक साल से अधिक समय से चल रहा है। बिना केवाइसी के राशन नहीं दिया जाता है।

अभी तक 93 प्रतिशत ही केवाइसी हो सकी है। फिर से इसकी तिथि बढ़ाई गई है। फरवरी तक का और मौका दिया गया है। इसके बाद राशन कार्ड से ऐसे लोगों के नाम काट दिए जाएंगे।

समझा जाएगा कि जो केवाइसी नहीं करा रहे हैं, वे या तो पात्र नहीं हैं या फिर अब इस दुनिया में नहीं हैं। बार-बार कहे जाने के बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं।
  
जहां रह रहे हैं, वहां भी करा सकते हैं केवाइसी

जो लोग जिले और प्रदेश से बाहर रह रहे हैं, वे लोग वहीं करा सकते हैं, जहां पर वे लोग रह रहे हैं। अपने आसपास की राशन की दुकान पर जाकर केवाइसी कराई जा सकती है। बावजूद इसके ऐसे लोग आगे नहीं आ रहे हैं। यूनिट कम होने से नए और पात्र लोगों को लाभ मिल सकेगा। नए राशन कार्ड बन सकेंगे।




केवाइसी का कार्य फरवरी तक चलेगा। जिन लोगों ने अभी तक केवाइसी नहीं कराई है, वे करा लें। जहां और जिस शहर में रह रहे हैं, वहां पर भी करा सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में नाम काट दिया जाएगा।
आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725