search

CBSE Board Exam 2026: गणित का पेपर रहा संतुलित पर समय प्रबंधन बनी चुनौती

cy520520 1 hour(s) ago views 883
  

परीक्षा देकर बाहर निकलतीं कार्मल स्कूल छात्राएं। (फोटो अमित सिन्हा)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय जागरण संवाददाता बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। इसके लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में सुबह गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक की परीक्षा हुई। बायोटेक्नोलाजी और इंटरप्रन्योरशिप की परीक्षा हुई। 10वीं में लगभग 10 और 12वीं में छह हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर से परीक्षा देकर निकली शालिनी, देवाशीष, रुखसार, तन्वी झा ने बताया गणित का पेपर आसान लेकिन लंबा बताया गया। परीक्षा देकर निकले अधिकांश छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र कठिन नहीं था और सवाल सिलेबस से ही पूछे गए थे।

प्रश्नों की संख्या अधिक होने के कारण समय प्रबंधन बड़ी चुनौती बनी। तन्वी और निशा ने बताया कि सभी प्रश्न परिचित और सीधे थे, लेकिन पेपर की लंबाई ने उनके स्पीड और एकाग्रता की अच्छी परीक्षा ली। पेपर मुश्किल नहीं था, लेकिन थोड़ा ट्रिकी था।

शिक्षकों का भी मानना है कि अक्सर छात्र सिलेबस की जानकारी होने के बावजूद अंक इसलिए खो देते हैं क्योंकि सीबीएसई सवालों को थोड़ा घुमाकर पूछता है। रुखसार ने बताया सभी प्रश्न सिलेबस से थे और कुछ भी आउट आफ बाक्स नहीं था।

पेपर काफी लंबा था। उन्होंने सभी प्रश्न हल किए। आखिरी सेक्शन में थोड़ी स्पीड में उत्तर देना पड़ा। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अब छात्रों का ध्यान आगामी विषयों की तैयारी पर केंद्रित हो गया है।

विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि आगे की परीक्षाओं में समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान दें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159026