search

यूपी के इस जिले में सभी ब्लॉक क्षेत्राें में खोले जाएंगे पशु औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाइयां

Chikheang 3 hour(s) ago views 154
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के पशुपालकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। अब पशुपालन विभाग की ओर से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां उन्हें सस्ती दवाइयां प्राप्त हो सकेंगी और वह आराम से अपने पशुओं का उपचार भी करा सकेंगे।

इसके लिए उन्हें कहीं शहर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही पशुओं का उपचार और सस्ती दवाइयां मिलेंगी। इसके लिए पशु पालन विभाग की ओर से आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इस समय जिले में कोई भी पशुओं से संबंधित सस्ती दवाइयों की दुकान नहीं है। हालांकि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों पर पशुओं की दवाइयां मिल जाती हैं लेकिन वहां कोई भी जेनरिक दवाई नहीं मिलती। अधिकतर दुकानदार प्रिंट रेट के हिसाब से ही दवाइयों की बिक्री करते हैं।

इससे पशु पालकों को दवाइयां काफी महंगी पड़ती हैं। कभी-कभी पैसों के अभाव में वह पूरी दवाईयां नहीं खरीदते और आधी अधूरी दवाईयां खरीदकर अपने पशुओं का उपचार कराते हैं।

इससे उनके पशुओं का ठीक से उपचार भी नहीं होता लेकिन अब पशु पालकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब पशु पालन विभाग की ओर से जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लाक क्षेत्रों में पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए पशु पालन विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।

इसमें आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम और वैध पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए कम से कम 120 वर्ग फीट का स्थान होना जरूरी है। दवाइयों के लाइसेंस का प्रमाण पत्र भी पेश करना होगा।

इसमें प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियों से जुडे पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां पशु पालकों को दवाएं खरीदने पर करीब 20 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।
पशु औषधि केंद्रों पर मिलेंगी करीब चार सौ प्रकार की दवाइयां

जन औषधि केंद्रों की तरह खोले जा रहे पशु औषधि केंद्रों पर करीब 400 प्रकार की दवाइयां मिलेंगी। यहां पशुपालकों को 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। उन्हें बाजार से सस्ती और गुणवत्तापरक दवाएं प्राप्त होंगीं।


पशु पालकों के लिए बहुत अच्छी सुविधा होने जा रही है। अब जिला मुख्यालय और प्रत्येक ब्लाक क्षेत्र में पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यहां पशु पालकों के लिए बाजार से सस्ती दवाइयां प्राप्त हो सकेंगी। उन्हें शहर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

- राजेंद्र प्रसाद, निदेशक पशु पालन विभाग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162679