जागरण संवाददाता, आगरा। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली से विष्णु को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, विष्णु को मुंबई क्राइम ब्रांच रविवार रात में ही अपने साथ ले गई है। |