search

CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, स्टैंडर्ड बेल सिस्टम से बताया जाएगा समय

Chikheang 1 hour(s) ago views 611
  



जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा मंगलवार से से प्रारंभ हो रही है। दसवीं में सुबह साढ़े दस से दोपहर 1:30 बजे तक गणित स्टैंडर्ड व गणित बेसिक की परीक्षा होगी। 12वीं में सुबह साढ़े दस से दोपहर 1:30 बजे बायोटेक्नोलॉजी, इंटरप्रन्योरशिप की परीक्षा है। सीबीएसई की दाेनों परीक्षाओं के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं में लगभग दस और 12वीं छह हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। सुबह दस बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीबीएसई के डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर मदन कुमार सिंह ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केंद्र पर सुबह नौ बजे से छात्रों का प्रवेश शुरू हो जाएगा।

सीबीएसई के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। छात्रों को सुबह साढ़े नौ बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। इससे एडमिट कार्ड जांच और कमरा ढूंढने में अफरातफरी नहीं होगी।
15 मिनट पढ़ सकेंगे प्रश्नपत्र

सुबह 10:15 बजे परीक्षा प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे। अगले 15 मिनट यानी 10:30 बजे तक छात्र केवल प्रश्नपत्र पढ़ सकेंगे। इस दौरान उत्तर लिखने की अनुमति नहीं मिलेगी। यह समय प्रश्न पढ़ने और उत्तर लिखने की स्ट्रैटेजी बनाने के लिए दिया जाता है।
स्टैंडर्ड बेल सिस्टम से बताया जाएगा समय

सीबीएसई ने परीक्षा के दौरान स्टैंडर्ड बेल सिस्टम तैयार किया है। इससे छात्रों को बार-बार घड़ी देखने में समय बर्बाद नहीं होगा। लंबी घंटी सुबह 10:30 बजे बजेगी। यह आधिकारिक तौर पर लिखने की शुरुआत का इशारा है। परीक्षा के दौरान हर एक घंटा पूरा होने पर एक छोटी घंटी बजेगी।

वॉर्निंग बेल 10 मिनट पहले बजेगी। इसमें परीक्षा खत्म होने से ठीक 10 मिनट पहले एक चेतावनी घंटी बजेगी। इससे छात्र उत्तर पुस्तिका समेट सकेंगे।इसके बाद लंबी घंटी बजेगी। यह परीक्षा खत्म होने का संकेत होगा और इसके बाद लिखने का मौका नहीं मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162724