search

यमुना विहार में लीज पर मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी मजहर खान ने कई लोगों को बनाया शिकार

cy520520 3 hour(s) ago views 147
  

यमुना विहार में मकान दिलाने के नाम पर ठगी।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार क्षेत्र में लीज पर एक मकान देने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है खुद को मकान मालिक कहने वाले व्यक्ति ने स्थानीय बदमाशों के साथ मिलकर रकम ठग ली। दो पीड़ितों की शिकायत पर भजनपुरा थाना ने 12 फरवरी को धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में नामजद केस दर्ज किया है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करके हाथ पर हाथ धरकर बैठ गई और आरोपित खुले घूम रहे हैं।

भजनपुरा थाना ने पहला केस अजमेरी गेट निवासी इमरान की शिकायत पर किया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2024 में लीज पर घर की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान वह प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर के संपर्क में आए। उस प्रापर्टी डीलर ने उन्हें यमुना विहार निवासी मजहर खान से मिलवाया।

पीड़ित का आरोप है एसडीएम कोर्ट में लीज की कागजी कार्यवाही करके उन्होंने मजहर को साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। लेकिन उसने घर नहीं दिया। पीड़ित ने जब लीज वाले घर के आसपास पता किया तो पता चला उसने इस तरह की ठगी कई लोगों के साथ की हुई है। रकम भी वापस करने से इन्कार कर दिया।

वहीं दूसरा केस नार्थ घोंडा निवासी खालिद खान की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने मजहर खान नाम के व्यक्ति को तीन साल मकान लीज पर देने के लिए 11 लाख रुपये दिए थे। पुरी राशि नकद दी थी। आरोपित ने उसे भी घर नहीं दिया।

पीड़ित ने जब घर मांगा तो उसने बदमाशों की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि आरोपित ने छह लोगों के साथ घर लीज पर देने के नाम पर 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं की सप्लाई में शामिल दो मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158235