search

किम जोंग उन के परिवार में अब मचेगा क्लेश! बहन या बेटी, कौन होगा उत्तर कोरिया के तानाशाह का वारिस?

deltin33 1 hour(s) ago views 314
  

अपनी बेटी और बहन के साथ किम जोंग उन। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया को अपनी धौंस दिखाने वाला उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन गृह क्लेश का सामना कर सकता है। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया की एक जासूसी एजेंसी ने दी।

उसका कहना है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए देश की अगली नेता बनने के लिए तैयार है और वह इसके बेहद करीब है। यह कदम भविष्य में जू को अपनी आंटी किम यो जोंग के खिलाफ खड़ा कर सकता है।
आधिकारिक तौर पर किम की वारिस होगी जू

साउथ कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने पिछले हफ्ते सांसदों को बताया कि किम जू ए को आधिकारिक तौर पर किम का वारिस बनाया जाने वाला है। जू की आयु सिर्फ 13 वर्ष बताई जा रही है।

इसकी टाइमिंग बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उत्तर कोरिया इस महीने के आखिर में अपनी सबसे बड़ी पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस की तैयारी कर रहा है। इसमें किम जोंग उन के बड़े लक्ष्य तय करने और अपनी पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है।
कई मौकों पर अपने पिता के साथ नजर आई किम जू ए

अधिकारियों का कहना है कि अब यह देखने वाली बात होगी कि किम जू ए इस कॉन्फ्रेंस में हजारों डेलीगेट्स के सामने अपने पिता के साथ आती है या नहीं।

किम जू ए पहली बार नवंबर 2022 में एक लंबी दूरी के मिसाइल टेस्ट में सबके सामने आई थी। तब से वह अपने पिता के साथ कई मौकों पर साथ नजर आ चुकी है। पिछले साल सितंबर में वह चीन के बीजिंग भी गई थी।

एनआईएस के अधिकारियों को पहले से शक था कि उत्तर कोरिया की उत्तराधिकारी कोई महिला हो सकती है, ऐसे में किम जू ए के बार-बार अपने पिता के साथ दिखने के बाद अधिकारियों का ये शक और गहरा हो गया।
जू की आंटी दे सकती हैं चुनौती

अधिकारियों का मानना है कि किम की बेटी को उसकी बहन से चुनौती मिल सकती है। किम यो को उत्तर कोरिया का दूसरा सबसे ताकतवर चेहरा माना जाता है। साथ ही यो को मजबूत राजनीतिक और सैन्य समर्थन मिला हुआ है। किम यो जोंग अभी नॉर्थ कोरिया की वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी में एक सीनियर पद पर हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरिया के एक पूर्व सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी राह जोंग यिल ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया में सत्ता की लड़ाई देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अगर किम यो जोंग को लगता है कि उनके पास मौका है तो वह शीर्ष नेता बनने के लिए पीछे नहीं हटेंगी।

किम यो जोंग ने नॉर्थ कोरिया के अंदर और बाहर एक डरावनी इमेज बनाई हुई है। अपनी तीखी बातों के लिए जानी जाने वाली किम यो निरंतर अपने नाम से बयान जारी करती रहती हैं।
उत्तर कोरिया के परिवार का क्रूर इतिहास

नॉर्थ कोरिया में पहले भी पारिवारिक क्रूरता देखने को मिलती रही है। इसका इतिहास रहा है। 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम जोंग उन ने अपने चाचा और गुरु जांग सोंग थाएक के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्हें 2013 में एंटी पार्टी और गुटबाजी के आरोप में मौत की नींद सुला दिया गया था।

इसके अलावा, किम के सौतेले भाई किम जोंग नम को कभी नॉर्थ कोरिया का वारिस माना जाता था, उनकी भी उस वक्त मौत हो गई जब 2017 में मलेशिया के कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं ने उनके चेहरे पर रासायनिक हथियार (वीएक्स) से हमला किया था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं किम जोंग की बेटी, जो संभालेगी विरासत? नॉर्थ कोरिया में उत्तराधिकारी के नाम पर चर्चा तेज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471794