search

8 साल पुराने मानहानि मामले में भी सुखबीर बादल को पेशी से मिली छूट, पिछली सुनवाई में भी मिली थी राहत

LHC0088 1 hour(s) ago views 280
  

सुखबीर बादल को मिली पेशी से छूट (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सुखबीर बादल को पेशी से छूट मिल गई है। उन्होंने अमृतसर में अकाली दल की मीटिंग में जाने की बात कहकर पेशी से छूट मांगी थी। उनकी आखिरी पेशी 2 फरवरी को थी।

लेकिन नके वकील ने अमृतसर में पार्टी की अहम बैठक का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी थी, जिसे जज ने स्वीकार कर लिया था। मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होनी थी। यह मामला 2017 में धार्मिक संगठन के प्रवक्ता ने दायर किया था।

इसी मामले में दो महीने पहले बादल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे और अदालत ने उनकी जमानत भी रद कर दी थी। फिर पिछले महीने उन्होंने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर किया था। वर्ष 2017 में बादल के खिलाफ धार्मिक संगठन अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने जत्थे के खिलाफ मीडिया में विवादित बयान दिया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160600