search

सिद्धार्थनगर में अवैध खनन जांच के दौरान SDM की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे कर्मी

LHC0088 1 hour(s) ago views 787
  

रुकने के संकेत पर डंपर चालक ने बढ़ाई रफ्तार। जागरण  



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। अवैध खनन की जांच के दौरान उपजिलाधिकारी की सरकारी गाड़ी पर डंपर चढ़ाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई इस घटना में सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

डंपर चालक ने वाहन रोकने के संकेत के बावजूद तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन लगभग पांच किलोमीटर पीछा करने के बाद वाहन को पकड़कर सीज कर दिया गया। चालक मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।

सदर उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्या बर्डपुर क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान भदवल गांव के पास उनकी नजर मिट्टी लदे एक डंपर पर पड़ी। खनन संबंधी प्रपत्रों की जांच के उद्देश्य से उन्होंने वाहन का पीछा शुरू किया।

कुछ दूर रास्ता खराब होने के कारण उपजिलाधिकारी ने वाहन रोककर डंपर के वापस लौटने की प्रतीक्षा की। करीब आधे घंटे बाद डंपर तेज गति से वापस आता दिखाई दिया। उप जिलाधिकारी के साथ मौजूद होमगार्ड ने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें- नेपाल ले जायी जा रही 119 शीशी कोडीन कफ सीरप पकड़ी, तीन आरोपित गिरफ्तार; कैप्सूल भी बरामद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के चालक ने सरकारी वाहन पीछे कर लिया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई। तेज रफ्तार डंपर के कारण होमगार्ड जवान ने भी किसी तरह खुद को सुरक्षित किया।

इसके बाद डंपर का पीछा किया गया। लगभग पांच किलोमीटर आगे जाकर डंपर एक स्थान पर फंस गया। पीछा करते हुए एसडीएम का वाहन पहुंचता देख चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।


खनन संबंधी दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया। लौटते समय उसके चालक वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। डंपर को सीज कर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-

-कल्याण सिंह मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160600