search

RBI के इस फैसले से 7% तक टूटे बीएसई-ग्रो और एंजल के स्टॉक्स, शेयर और कमोडिटी में प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग के नियम होंगे सख्त

LHC0088 1 hour(s) ago views 229
  

BSE, एंजल वन और ग्रो के शेयर लुढ़के



नई दिल्ली। सोमवार 16 फरवरी को शुरुआती कारोबार में कैपिटल मार्केट कंपनियों के शेयर गिर गए। ऐसा कैपिटल मार्केट इंटरमीडियरी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के बाद हुआ। RBI ने पिछले हफ्ते उन कंपनियों के लोन के नियम कड़े कर दिए, जो शेयर और कमोडिटी में प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग करती हैं और क्लाइंट को लेवरेज देती हैं। यह नया कदम देश में सट्टा बाजार (स्पेक्युलेटिव मार्केट) की एक्टिविटी को कम करने के लिए उठाया गया। प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग तब होती है जब कोई फाइनेंशियल कंपनी क्लाइंट की तरफ से ट्रेडिंग करने के बजाय, प्रॉफिट कमाने के लिए स्टॉक, बॉन्ड, करेंसी, कमोडिटी या डेरिवेटिव में अपना पैसा ट्रेड करती है।
कब से लागू होगा नया नियम?

शुक्रवार देर रात भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान जारी कर कहा कि सिक्योरिटीज फर्मों को सभी क्रेडिट सुविधाओं के लिए कोलैटरल देना होगा, जबकि अपने अकाउंट पर ट्रेडिंग या ब्रोकरों द्वारा इन्वेस्टमेंट के लिए लोन देना मना होगा।
सेंट्रल बैंक ने कहा कि स्टॉक और कमोडिटी ब्रोकर जैसे कैपिटल मार्केट इंटरमीडियरी के लिए ये नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे।
क्या कहते हैं आंकड़े?

मार्केट डेटा के मुताबिक, पिछले साल देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर इक्विटी ऑप्शन टर्नओवर में प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग फर्मों का हिस्सा 50% से अधिक रहा। कैश इक्विटी ट्रेडिंग में, NSE पर उनका हिस्सा लगभग 30% के साथ 21 साल के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया।
कितनी आई शेयर प्राइस में गिरावट?

  • एंजल वन : 4.08 फीसदी की गिरावट
  • बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो) : 3.5 फीसदी की कमजोरी
  • BSE : 7 फीसदी फिसला


ये गिरावट NSE पर 10 बजे के भाव पर आधारित है।
वॉल्यूम पर पड़ सकता है असर

आरबीआई ने ये फैसला स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग को कम करने के लिए सिंगल-स्टॉक और इंडेक्स डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग पर ट्रांजैक्शन टैक्स में भारी बढ़ोतरी करने के कुछ ही दिनों बाद लिया है। सेंट्रल बैंक के नए नियमों के साथ, मार्केट पार्टिसिपेंट्स को डर है कि इन नियमों से वॉल्यूम पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - NSE IPO की लिस्टिंग में नई अड़चन! दिल्ली हाई कोर्ट में SEBI NOC के खिलाफ याचिका दाखिल; क्या दी गयी है दलील?

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160573