search

चुनाव आयोग ने बंगाल के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड, SIR प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप

Chikheang 1 hour(s) ago views 491
Bengal SIR Row: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस के संबंध में गड़बड़ी करने के आरोप में सात अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13CC के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार (16 फरवरी) को गंभीर गड़बड़ी, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के लिए सात अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया है।



इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को यह पक्का करने का निर्देश दिया है कि संबंधित कैडर-कंट्रोलिंग अथॉरिटी बिना देर किए डिसिप्लिनरी एक्शन शुरू करें। साथ ही आयोग ने कहा कि कमीशन को की गई कार्रवाई के बारे में तुरंत बताया जाए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह कार्रवाई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के संबंध में गंभीर गलत काम, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के लिए की गई है।



ये सभी ऑफिसर इलेक्शन कमीशन के लिए असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। बूथ लेवल ऑफिसर, इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और उनके असिस्टेंट राज्य सरकार के कर्मचारी हैं। वे वोटर लिस्ट को अपडेट करने और चुनाव कराने में मदद करने के लिए डेप्युटेशन पर काम करते हैं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/global-apathy-fuels-pakistan-s-proxy-war-against-india-says-eurasia-review-report-article-2370645.html]पाकिस्तान में अभी भी एक्टिव है जैश, भारत के खिलाफ कर रहा \“प्रॉक्सी वॉर\“; इंडिपेंडेंट जर्नल ने खोली पाक के नापाक हरकतों की पोल
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:09 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/vijayan-will-remain-kerala-cm-mani-mani-shankar-aiyar-claim-sparks-political-uproar-congress-distances-itself-from-statement-article-2370597.html]Mani Shankar Aiyar: \“विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे\“; मणिशंकर अय्यर के दावे पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने बयान से किया किनारा
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:44 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/3-hour-content-takedown-rule-shakes-up-influencers-agencies-creators-fear-financial-risks-article-2370533.html]New IT Rules: 3 घंटे के नए कंटेंट \“टेकडाउन\“ नियम से इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स की बढ़ी टेंशन, क्या खतरे में है कमाई?
अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:41 AM

आदेश का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने राज्य की चीफ सेक्रेटरी नंदिनी चक्रवर्ती को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने डिपार्टमेंट के जरिए इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत डिसिप्लिनरी एक्शन लें। साथ ही कमीशन को इसकी जानकारी दें। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर इलेक्शन कमीशन और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच पहले से ही टकराव चल रहा है।



गंभीर गलत काम, मनमानी और चुनाव कानूनों के उल्लंघन की शिकायतों के सबूत मिलने के बाद सस्पेंशन ऑर्डर जारी किए गए। कमीशन ने कहा कि SIR प्रोसेस में किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले सप्ताह चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि वह 28 फरवरी को फ़ाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करेगा। इसकी डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ा दी है।



ये भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी आज \“इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट\“ का करेंगे उद्घाटन! ग्लोबल लीडर्स, एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स होंगे शामिल



इन अधिकारियों को किया गया सस्पेंड



1) AERO, डॉ. सेफौर रहमान, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर, 56-समसेरगंज असेंबली सीट, जिला मुर्शिदाबाद



2) नीतीश दास, रेवेन्यू ऑफिसर, फरक्का और 55-फरक्का असेंबली सीट के AERO



3) AERO, दलिया रे चौधरी, विमेन डेवलपमेंट ऑफिस, मयनागुड़ी डेवलपमेंट ब्लॉक और AERO, 16-मयनागुड़ी असेंबली सीट



4) एसके मुर्शिद आलम, ADA, सुती ब्लॉक और 57-सुती असेंबली सीट के AERO



5-6) सत्यजीत दास, Jt BDO और जॉयदीप कुंडू, FEO, दोनों AERO 139-कैनिंग पुरबो असेंबली सीट पर तैनात थे



7) देबाशीष बिस्वास, Jt. BDO और AERO 229-डेबरा असेंबली सीट



ECI suspends 7 West Bengal officials, directs Chief Secretary to initiate disciplinary proceedings against the officers. The action has been taken for “serious misconduct, dereliction of duty and misuse of statutory powers in connection with SIR.“ The names of the officials who… — ANI (@ANI) February 16, 2026
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162511