search

दिल्ली-NCR से आना हुआ आसान: होली पर चलेंगी 65+ एक्स्ट्रा बसें, आनंद विहार और कौशांबी पर तैनात हुई स्पेशल टीमें

deltin33 1 hour(s) ago views 799
  

रोडवेज बस अड्डा।



जागरण संवाददाता, बदायूं। होली का त्योहार भी अब नजदीक आ रहा है, जिससे बाजार में भीड़भाड़ बढ़ना शुरू हो गई है। तो वहीं परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां से लेकर आनंद बिहार, गाजियाबाद और कौशांबी बस अड्डे पर कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।

होली के एक सप्ताह पहले से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें लगा दी जाएंगी और करीब एक सप्ताह बाद तक लगातार संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 15 दिन बाद होली का त्यौहार है और हर बार इस त्योहार पर बदायूं-दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

बदायूं, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के लाखों कामगार दिल्ली-हरियाणा जैसे बड़े शहरों में काम कर रहे हैं। वह अक्सर होली के त्योहार पर अपने घर आते हैं और त्योहार मनाने के बाद वापस लौट जाते हैं, जिससे एक सप्ताह पहले से रोडवेज बसों में भीड़भाड़ बढ़ जाती है और यही परिवहन निगम की कमाई का समय होता है, जिससे परिवहन निगम के अधिकारी पहले से तैयारी में जुट जाते हैं।

अभी 15 दिन का समय है। फिलहाल रोडवेज बसों के मरम्मत, सर्विस वगैरह कराई जा रही है। त्योहार के एक सप्ताह पहले से रोडवेज बसों को लगा दिया जाएगा। खासकर बदायूं-दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बदायूं डिपो की बसों में लाया जा सके।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बदायूं, आनंद विहार, गाजियाबाद और कौशांबी बस अड्डा पर एक-एक कर्मचारी तैनात कर दिया है, जो वहां से यात्रियों को बैठाकर लगातार बसों को रवाना करेंगे। कोई दिक्कत आने पर तत्काल सूचना देंगे, जिससे यहां से दूसरी बसों को रवाना कर दिया जाएगा।
दिल्ली रूट पर संचालित हो रहीं 65 से ज्यादा बसें

बदायूं-दिल्ली रूट पर हर समय 65 से ज्यादा बसें संचालित होती हैं। इस बार सर्दी के मौसम में जरूर बसों की संख्या घट गई थी। तब यात्रियों का आना जाना भी बहुत कम हो गया था। पिछले कुछ दिन से मौसम में काफी सुधार आया है, जिससे यात्रियों की संख्या एक बार फिर से बढ़ गई है।

  


अभी परिवहन निगम की ओर से होली की तैयारियां चल रहीं हैं। एक सप्ताह पहले से अतिरिक्त बसों को लगा दिया जाएगा। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसकी व्यवस्था कराई जा रही है।

- राजेश पाठक, एआरएम





यह भी पढ़ें- यूपी रोडवेज का मास्टरस्ट्रोक: शाहजहांपुर से पीलीभीत और बरेली के लिए 4 नई बसें शुरू, जानें क्या होगा किराया और समय
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471725