search

घर के बाहर खेलने गए बच्चे, मां ने फंदा लगाकर दे दी जान, खबर मिलने पर गुवाहाटी से लौटा पति

deltin33 3 hour(s) ago views 1006
  



जागरण संवाददाता, औरैया। कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान एक महिला ने बच्चों के घर से बाहर खेलने के लिए जाते ही फंदा लगाकर जान दे दी। वापस लौटे बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखा तो चिल्लाने लगे।

उनका शोर सुनकर पड़ोस से पहुंचे लोगों ने यूपी-112 पर सूचना दी। पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को संकलित किया। पति के बारे में जानकारी की। घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मुरादगंज चौकी क्षेत्र के गांव जुलूपुर में हुई।

जुलूपुर गांव निवासी संजय उर्फ संजू राठौर ट्रक चालक हैं। कुछ दिनों पहले ड्राइविंग के चलते गुवाहाटी चले गए। उनकी करीब 32 वर्षीय पत्नी रेखा तीन बच्चों आठ वर्षीय दिव्यांशी, छह साल के देवेश व तीन वर्षीय निधि के साथ गांव में रहती थी।

जैसा कि पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि रेखा कुछ समय से अवसाद में थी। गुरुवार सुबह बच्चे बाहर खेलने चले गए। तभी रेखा ने घर के अंदर कमरे में लगी बल्ली में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बाहर खेल रहे बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो मां को फंदे से लटका देखा। चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे।

घटना पता लगने पर अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी व मुरादगंज चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव को फंदे से उतरा गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति से मोबाइल फोन पर बात हुई। बताया गया कि उसकी पत्नी गंभीर बीमारी से तंग थी। इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे की सही वजह पता लग सकेगी।

फिलहाल, पीड़ित पक्ष की ओर से किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। घटना पता लगने पर संजय गुवाहाटी से घर के लिए निकल गए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470495