search

गोरखपुर में 12 लाख की ठगी मामले में टाइम सिटी सोसाइटी के दो निदेशक गिरफ्तार, चेयरमैन समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

cy520520 1 hour(s) ago views 976
  

12 लाख की ठगी मामले में टाइम सिटी सोसाइटी के दो निदेशक गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ठगी के मामले में पुलिस ने टाइम सिटी सोसाइटी के दो निदेशक को गिरफ्तार किया। छह साल में रकम दोगुणी करने व विकसित प्लाट देने का झांसा देकर लोगों से 12 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में अभी 12 आरोपित फरार चल रहे है। कैंट थाना पुलिस ने चेयरमैन समेत 14 पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान लखनऊ के चिनहट फेस चार सी ब्लाक फ्लैट नंबर 201 निवासी अरविंद कुमार पांडेय व प्लाट नंबर 17 बासुदेव नगर निवासी बृजेश शुक्ला के रूप में की है। इसमें बृजेश मूलरूप से सुल्तानपुर के कादीपुर थाना बाबू पूरा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार गीडा थाना के पेवनपुर छपिया निवासी निवेशक राममिलन मौर्य ने कैंट थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2010 में कंपनी और उससे जुड़ी संस्थाएं टाइम सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग लिमिटेड, रुपेश महेश्वरी एंड कम्पनी और मिवान इंडस्ट्रीज ने भूखंड बिक्री व विभिन्न जमा योजनाएं शुरू की थीं।
निवेशकों को फर्जी डॉक्यूमेंट दिखाकर भरोसे में लिया

कंपनी का मुख्यालय जानकीपुरम, लखनऊ में और शाखा कार्यालय गोरखपुर के कैंट क्षेत्र स्थित कबाड़ी मार्केट, कालेपुर में संचालित था। कंपनी के चेयरमैन एवं कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, दीपचंद शुक्ला व अन्य निदेशकों ने आरबीआई लाइसेंस और जमीन से जुड़े कथित फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिखाकर निवेशकों को भरोसे में लिया।

फिक्स डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट और डेली डिपाजिट योजनाओं के तहत छह वर्ष में रकम दोगुणी करने या दोगुणी कीमत के विकसित भूखंड की रजिस्ट्री का वादा किया गया। झांसे में आकर वह और उनके परिचितों ने करीब 12 लाख रुपये कंपनी के खातों में जमा कर दिए। निवेश अवधि पूरी होने पर कार्यालय बंद मिला।
प्लाट की मांग करने पर देने लगे धमकी

कंपनी की धनराशि फर्जी बाउचर के जरिये परिवारजनों के नाम नकद और बैंक खातों में ट्रांसफर कर गबन की गई। साथी ही गोरखपुर में सहयोगियों के नाम से भूमि खरीदने का भी पता चला। इसके बाद जब रुपये और प्लाट की मांग की गई तो धमकी दी जाने लगी।

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर की सवा करोड़ रुपये की जमीन कुर्क, गैंग्स्टर एक्ट का आरोपित है, प्रतापगढ़ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया बुलडोजर, विरोध के बाद 24 घंटे का दिया समय
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156954