search

सिरसा में मोटरसाइकिल सवार दो युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-25 20:37:20 views 1251
  

सिरसा में मोटरसाइकिल सवार दो युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार (File Photo)



जागरण संवाददाता, सिरसा। सीआइए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 7 ग्राम 37 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए सीआइए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव बीरूवालागुढ़ा रोड पर मौजूद थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए। युवकों ने पुलिस टीम को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो अचानक बंद हो गया। पुलिस टीम युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से 7 ग्राम 37 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बाबू निवासी बीरूवालागुढ़ा व बलजीत सिंह निवासी झोरड़रोही जिला सिरसा के रूप में हुई है। सीआइए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165382