search

होली पर सियालदह, आसनसोल से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, दुर्गापुर, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टॉप सहित शेड्यूल जानें

LHC0088 2026-2-13 19:58:26 views 1239
  

होली के मौके पर सियालदह और आसनसोल से गोरखपुर जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, सभी स्टॉप और टिकट जानकारी देखें।



संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। भारतीय रेल : होली के त्योहार पर घर जाने वाली यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और यात्रा सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगी।

सियालदह से गोरखपुर जाने वालों के लिए सियालदह–गोरखपुर–सियालदह (ट्रेन संख्या 03131/03132) स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सियालदह से 26 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च को रात 11:50 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से वापसी ट्रेन क्रमश: 27 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च को रात 9:00 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

आसनसोल से गोरखपुर के लिए दो फेरे चलाए जाएंगे। पहली ट्रेन आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल (03525/03526) 28 फरवरी और 2 मार्च को शाम 7:15 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से वापसी 1 मार्च और 3 मार्च को दोपहर 12:15 बजे होगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दूसरी ट्रेन आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल (03527/03528) केवल एक बार चलेगी। यह ट्रेन 1 मार्च को दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और 2 मार्च को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह भी चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन सभी ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी तीनों तरह के डिब्बे उपलब्ध होंगे। आसनसोल, जसीडीह और मधुपुर के यात्रियों के लिए यह गोरखपुर जाने का अतिरिक्त विकल्प है। यात्रियों से अपील की गई है कि त्योहार के समय सीटों की मांग बहुत बढ़ जाती है, इसलिए अपनी टिकट समय रहते बुक कर लें और यात्रा सुरक्षित बनाएं।

होली के मौसम में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटों की उपलब्धता बढ़ाई है। सभी स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त जनरल, स्लीपर और एसी डिब्बे हैं। समय पर टिकट बुक करना यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126