search

आर्यन जुयाल बने यूपी रणजी टीम के नए कैप्टन, खराब फॉर्म के चलते करन शर्मा की टीम से हुई छुट्टी

deltin33 2026-1-20 09:56:44 views 1252
  

रणजी टीम के कप्तान बने आर्यन जुयाल



जागरण संवाददाता, कानपुर। रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए आर्यन जुयाल को उत्तर प्रदेश का नया कप्तान बनाया गया है। पहले चरण के लिए टीम के कप्तान बनाए गए करन शर्मा को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है।

वह तमिलनाडु, नगालैंड और आंध्र प्रदेश के खिलाफ फ्लॉप रहे। जबकि, ओडिशा के खिलाफ 121 रन की एकमात्र बड़ी पारी ही खेल पाए थे। बता दें कि रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम को 22 से 25 जनवरी तक झारखंड और 29 जनवरी से एक फरवरी तक विदर्भ के साथ मुकाबला खेलेगी।

उप्र की टीम पहले चरण में खेले गए पांच मैचों में एक जीत और एक वर्षा बाधित मुकाबले के साथ तीन ड्रॉ खेलकर एलीट ग्रुप ए में 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। ऐसे में नॉकआउट की राह बनाने के लिए उप्र की टीम को अंक तालिका में 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज झारखंड और 25 अंक लेकर शीर्ष पर बनी विदर्भ के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इस सीजन में उप्र अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ खेले गए मैच में पारी की बढ़त हासिल की थी। जबकि नगालैंड को पारी और 265 रनों से मात दी थी।

उप्र टीम के मुख्य कोच अरविंद कपूर ने बताया कि पहले चरण में हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दूसरे चरण में भी हमारी टीम झारखंड और विदर्भ के खिलाफ जीत हासिल कर नॉकआउट की राह बनाने उतरेगी।

उत्तर प्रदेश की टीम

आर्यन जुयाल (कप्तान), शिवम शर्मा (मुरादाबाद), अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक (उप कप्तान), आदित्य शर्मा, विनीत दुबे और नलिन मिश्रा (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), प्रशांत वीर, कुनाल त्यागी, नदीम, (सहारनपुर), प्रियम गर्ग (मेरठ), कार्तिक यादव (फतेहपुर), विप्रराज निगम, जीशान अंसारी, रोहित द्विवेदी (लखनऊ), शिवम मावी, आशुतोष राय (गौतमबुद्ध नगर), जसमेर धनकड़ (रायबरेली), शुभ खन्ना (वाराणसी), करन चौधरी (बुलंदशहर)।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838