search

दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, चेन्नई दुरंतो और दरभंगा हमसफर देरी से होगी रवाना; देखें पूरी लिस्ट

LHC0088 2026-1-20 09:56:45 views 1257
  

कोहरे के कारण दिल्ली से कई ट्रेनें देरी से रवाना होंगी। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में पिछले दो दिनों से सुधार है। पिछले सप्ताह 50 से अधिक ट्रेनें विलंब से रही थीं। वहीं, मंगलवार को दिल्ली आने वाली लगभग 15 ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं।

रेलवे के अनुसार, देरी से आने के कारण हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई दुरंतो एक्सप्रेस पौने चार घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष पौने दो घंटे, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे व
पुरानी दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस एक घंटे के विलंब से रवाना होगी।

उधर, लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में कुछ सुधार है, लेकिन दैनिक यात्रियों की परेशानी दूर नहीं हो रही। जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर डेढ़ घंटे, पानीपत-गाजियाबाद एमईएमयू, पानीपत-पुरानी दिल्ली पैसेंजर व कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू सवा घंटे, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू व सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर एक घंटा, खुर्जा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू, जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, जींद-नई दिल्ली एमईएमयू, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू व शामली-पुरानी दिल्ली डीईएमयू 45 मिनट, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू व हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर आधा घंटा सहित कई अन्य लोकल ट्रेनें 15 मिनट से आधे घंटे के विलंब से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जहरीली हवा और घने कोहरे का डबल अटैक, 16 इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार; सांस लेना दुश्वार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821