search

दिल्ली में ट्रेनों की आवाजाही में देरी, दरभंगा अमृत भारत 17:30 और चंपराण एक्सप्रेस 16:30 घंटे लेट

Chikheang 2026-1-10 09:28:07 views 1160
  

दिल्ली में ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। सबसे अधिक परेशानी देर से चलने वाली ट्रेनों के समय में बार-बार परिवर्तन होने से हो रही है।

सही जानकारी नहीं मिलने के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच घंटों प्लेटाफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को दिल्ली आने वाली लगभग 70 ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। विलंब से आने के कारण कई ट्रेनें देरी से रवाना होगी। शुक्रवार को चलने वाली दरभंगा अमृत भारत और चंपारण एक्सप्रेस शनिवार को सुबह रवाना हुई।

मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू डेढ़ घंटे, मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली ईएमयू, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू एक-एक घंटे, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू, शामली-पुरानी दिल्ली डीईएमयू, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर व कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू सहित कई अन्य लोकल ट्रेनें आधे घंटे से लेकर 45 मिनट की देरी से चल रही हैं।
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस-17:30 घंटे
  • पुरानी दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस-16:30 घंटे
  • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष-6:24 घंटे
  • नई दिल्ली-लोहियां खास सरबत दा भला एक्सप्रेस-ढाई घंटे
  • नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस-1:55 घंटे


यह भी पढ़ें- मैनपुरी में 25 करोड़ की जीएसटी चोरी: दिल्ली के दो शातिर गिरफ्तार, बोगस फर्मों का किया इस्तेमाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167632